Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, पानी के लिए भटक रहे लोग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Water Crisis

Water Crisis: 8 से 10 दिन में मिल रहा पानी, महिलाएं पहुंचीं नगर पंचायत और कलेक्टर कार्यालय

Water Crisis: प्रदेश में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के बीच कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे हालात में एमसीबी जिले के नगर पंचायत खोंगापानी में पेयजल संकट ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

नगर पंचायत खोंगापानी के अधिकांश वार्डों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। खासकर वार्ड क्रमांक 1 में स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है, जहां लोगों को 8 से 10 दिनों के अंतराल में पानी मिल पा रहा है। पानी की समस्या से परेशान महिलाएं अपने बच्चों के साथ नगर पंचायत कार्यालय से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचकर मदद की गुहार लगा रही हैं।

Water Crisis: पेयजल संकट को लेकर अध्यक्ष और पार्षदों ने लगाई प्रशासन से गुहार

नगर पंचायत खोंगापानी क्षेत्र एसईसीएल माइनिंग क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यहां की पेयजल व्यवस्था काफी हद तक एसईसीएल प्रबंधन पर निर्भर है। बावजूद इसके क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार बढ़ते संकट को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अपने सभी पार्षदों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और जल्द समाधान की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में पेयजल संकट ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। अब लोगों की नजर प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन पर टिकी हुई है कि आखिर कब तक खोंगापानी के रहवासियों को नियमित और सुचारू पेयजल सुविधा मिल पाएगी।

read also: E-Cycles : सीएम डॉ. यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट के दौर में EV सबसे बेहतर विकल्प

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को