पाकिस्तान की फिर गीदड़भभकी: भारत पर परमाणु हमले की दी धमकी, एलओसी पर बढ़ा तनाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने इस हमले के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए सिंधु जल समझौते को निलंबित करने और पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापारिक संबंध खत्म करने का ऐलान किया है। इससे पड़ोसी मुल्क में हलचल मच गई है और पाकिस्तान के नेता और राजनयिक अब उटपटांग बयानबाजी पर उतर आए हैं।

रूसी चैनल को दी गई धमकी भरी प्रतिक्रिया

रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में कोई सैन्य कार्रवाई की, तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा। उनका यह बयान न सिर्फ असंवेदनशील है बल्कि भारत को डराने की एक विफल कोशिश भी माना जा रहा है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भी विवादित बयान

इसके पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी भारत को चेतावनी दी थी कि अगर भारत सिंधु जल संधि का उल्लंघन करते हुए कोई भी निर्माण कार्य करता है, तो पाकिस्तान उस पर हमला करेगा। वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सिंधु नदी पर केवल पाकिस्तान का हक है। उसमें या तो हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून।”

एलओसी पर फिर सीजफायर उल्लंघन

भारत के कड़े कदमों से घबराए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर फिर से उकसावे वाली गतिविधियां शुरू कर दी हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर, कुपवाड़ा और बारामूला जैसे इलाकों में पाकिस्तानी सेना द्वारा फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना भी हर बार की तरह इस बार भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

सीजफायर तोड़ने का लंबा इतिहास

पाकिस्तान का युद्धविराम उल्लंघन करना कोई नई बात नहीं है। 2018 में 2140, 2019 में 3479 और 2020 में 5133 बार पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा था। पहलगाम हमले के बाद से पिछले 9 दिनों से पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है, जिसका जवाब भारतीय सुरक्षाबल पूरी मजबूती से दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ न्यूज़ बुलेटिन 4 मई: आज की टॉप 25 खबरें जानें..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में