,

PAK vs AUS: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

PAK vs AUS

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी वनडे में आठ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से जीत लिया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शॉन एबॉट ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को तीन-तीन विकेट मिले। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 26.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

22 साल बाद वनडे सीरीज जीती
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 22 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने 2002 में ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे दो विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरा वनडे पाकिस्तान ने नौ विकेट से जीता था। पाकिस्तान ने तीसरा वनडे आठ विकेट से अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 140 रन बनाए। टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें जेक फ्रेज मैकगर्क (7), कप्तान जोश इंगलिस (7), कूपर कोनोली (7), मार्कस स्टोइनिस (8), ग्लेन मैक्सवेल (0) और लांस मॉरिस (0) शामिल हैं। मैथ्यू शॉर्ट 22 रन, एरॉन हार्डी 12 रन, शॉन एबॉट 30 रन और एडम जैम्पा 13 रन बनाकर आउट हे। स्पेंसर जॉनसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, हारिस रऊफ ने दो विकेट लिए। मोहम्मद हसनैन को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक ने 84 रन की ओपनिंग साझेदारी की। शफीक 53 गेंद में 37 रन और सैम अयूब 52 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम 28 रन और मोहम्मद रिजवान 30 रन बनाकर नाबाद रहे। बाबर ने अपनी पारी में चार चौके लगाए, जबकि रिजवान ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। दोनों ने 58 रन की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। लांस मॉरिस ने दो विकेट लिए।

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…