,

Padma Shri Award: भोजपुर के भरत सिंह भारती को मिला पद्मश्री, जिले में खुशी की लहर

Padma Shri Award

Report by: Neha Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Padma Shri Award: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इस सूची में बिहार की तीन विभूतियों को शामिल किया गया है, जिनमें भोजपुर जिले के प्रसिद्ध लोकगायक भरत सिंह भारती का नाम भी शामिल है। पद्मश्री अवार्ड की घोषणा होते ही पूरे भोजपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।

Padma Shri Award: सहार प्रखंड के नोनौर गांव से जुड़ा है नाम

पद्मश्री से सम्मानित भरत सिंह भारती भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत नोनौर गांव के निवासी हैं। लोकगीतों के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।

आकाशवाणी से शुरू हुआ लोकगायन का सफर

भरत सिंह भारती वर्ष 1962 से पटना आकाशवाणी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से वर्षों तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। आकाशवाणी और दूरदर्शन दोनों माध्यमों से उन्होंने भोजपुरी लोकगीतों को नई पहचान दिलाई।

Padma Shri Award: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी लोकगीतों की पहचान

Padma Shri Award

भरत सिंह भारती ने न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी भोजपुरी लोकगीतों को लोकप्रिय बनाया। वे अपनी टीम के साथ मॉरिशस में 35 से अधिक कार्यक्रम कर चुके हैं, जिससे भोजपुरी लोकसंस्कृति को वैश्विक मंच मिला।

पहले भी मिल चुके हैं सम्मान

लोककला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार सरकार द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि लगातार दूसरे वर्ष भोजपुर जिले को पद्मश्री सम्मान मिला है। इससे पहले वर्ष 2025 में भोजपुर निवासी आर.के. सिंह भवेश को पद्मश्री अवार्ड मिला था।

Padma Shri Award: जिला प्रशासन ने किया सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भरत सिंह भारती को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने पद्मश्री अवार्ड मिलने पर खुशी जताई और इसे भोजपुर जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

Read also: Republic Day Celebration: छपरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया77वां गणतंत्र दिवस, राजेंद्र स्टेडियम में हुआ मुख्य आयोजन

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…