योगी सरकार में धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 48 घंटे में किसानों के खाते में हो रहा भुगतान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बरेली। किसानों को उनकी फसल का 48 घंटे के अंदर भुगतान करवाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद खाद्य एवं विपणन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों के पास जाकर धान की खरीद की जा रही है। 1 नवंबर 2025 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद चलेगी। बरेली समेत समूचे पश्चिमी यूपी में 1 अक्टॅूबर 2025 से धान की खरीद की जा रही है। योगी सरकार धान किसानों को उनकी उपज के बदले न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत भुगतान कर रही है। योगी सरकार ने सामान्य धान के लिये 2369 रुपये क़्वींटल और ग्रेड ए धान के लिये 2389 रुपये क़्वींटल समर्थन मूल्य तय किया है।

बरेली मंडल के 17 हजार किसानों से हो चुकी है धान की खरीदी
बरेली मंडल में धान खरीद और उतार को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। क्रय केंद्रों से राइस मिलों को संबद्ध कर दिया गया है। रीजनल फूड मार्केटिंग ऑफिसर सचिन चौरसिया ने बताया कि बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिलों के लिए 7 लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक मंडल में 1,06,853 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। मंडल के 17,077 किसानों के खातों में 24,536 लाख रुपये का भुगतान भेजा जा चुका है। उन्होंने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसानों से लगातार संपर्क बनाए रखें। धान खरीद की गति बढ़ाएँ। भुगतान में एक भी दिन की देरी न हो, ताकि किसान समय से गेहूं की बुवाई कर सकें।

प्रदेश में 43105 से अधिक किसानों में 545 करोड़ का भुगतान

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 2.86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद नोडल एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष से 65,820 टन अधिक है। पूरे प्रदेश में 43,105 से अधिक किसानों के खातों में अब तक 545 करोड़ रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी किसान का भुगतान लंबित नहीं रहेगा और आधार-लिंक्ड खाते में धनराशि सीधे स्थानांतरित होगी। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जायेगा। एक-एक किसान को समय से उसका हक मिलेगा। जब तक किसानों के पास धान रहेगा। सरकारी क्रय केंद्र बंद नहीं होंगे। धान खरीद के मौजूदा आंकड़ों और फरवरी तक बढ़ाई गई अवधि के बाद उम्मीद है कि प्रदेश में 60 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Indore news: रोबोट चौराहे पर बस कंडक्टर की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप

Report: Devendra Jaiswal Indore news: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित रोबोट

Indore news: रोबोट चौराहे पर बस कंडक्टर की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप

Report: Devendra Jaiswal Indore news: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित रोबोट

MP news: मध्य प्रदेश में निर्भया दिवस पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

MP news: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन और नारी सशक्तिकरण

Chhatarpur news: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, दस दिन में विवादों में उलझा निकाह

रिपोर्ट: बॉबी अली Chhatarpur news: छतरपुर जिले के अलीपुर निवासी 23 वर्षीय

Chaurai news: बिच्छू पहाड़ आश्रम में श्री बालक दास जी महाराज महामंडलेश्वर पद पर आसीन

संवाददाता: अजीत पांडे Chaurai news: श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के तत्वावधान में

खांसी का इलाज कराने गई महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत

REPORT- SURESH BHATI गलत इंजेक्शन का आरोप बुलंदशहर। नगर पालिका के सामने

Dabra news: शहीदों के सम्मान से समझौता, पार्क की जगह बना दिया गया वाहन स्टैंड

संवाददाता- संतोष सराबगी Dabra news: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और सेनानियों की

Farrukhabad: प्रेम विवाह का मामला: शीवा अंसारी से बनीं सृष्टि श्रीवास्तव

REPORT- SARTAJ KHAN हिंदू रीति-रिवाज से की शादी Farrukhabad: जनपद के फतेहगढ़

सोनभद्र में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में मिला शव

REPORT- PRAVIN शादी से पहले संदिग्ध हालात में मौत जिले के राबर्ट्सगंज

मुरादाबाद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का पैदल मार्च

REPORT- DANVEER SINGH मुरादाबाद।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को

Ethiopia की संसद में पीएम मोदी का संबोधन, भारत की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश

Ethiopia News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री

मुरादाबाद में दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा, सड़कों पर थमी रफ्तार

REPORT- DANVEER SINGH मुरादाबाद।मुरादाबाद में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया

बिजनौर: मजदूरों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिजनौर।जैसे-जैसे सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे शहर में चोरी