Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता (Presenter) के तौर पर स्टेज साझा करने का मौका मिला है। वह हॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे और ग्वेनेथ पाल्ट्रो के साथ मंच पर पुरस्कार प्रस्तुत करती नजर आएंगी।
Oscar Awards: प्रियंका ऑस्कर की प्रस्तुतकर्ताओं की सूची में शामिल

कार्यकारी निर्माता और शो रनर राज कपूर और कार्यकारी निर्माता केटी मुलान ने गुरुवार को प्रस्तुतकर्ताओं की नई सूची का खुलासा किया। इस सूची में विल अर्नेट और पॉल मेस्कल जैसे अभिनेता भी शामिल हैं। ये सभी मिलकर समारोह के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगे।
Oscar Awards: हॉलीवुड सितारों संग स्टेज शेयर करेंगी
प्रियंका के अलावा समारोह के पहले घोषित प्रस्तुतकर्ताओं में एड्रियन ब्रोडी, जेवियर बार्डेम, क्रिस इवांस, डेमी मूर, कुमैल नानजियानी, ज़ोई सल्डाना और अन्य शामिल हैं। पॉल मेस्कल को हाल ही में क्लोई झाओ की फिल्म हैमनेट में सहायक भूमिका के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स और बाफ्टा अवार्ड्स में नामांकित किया गया था।
इस साल हैमनेट और मार्टी सुप्रीम दोनों फिल्में सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग की नई ऑस्कर श्रेणी में नामांकित हैं।
Oscar Awards: 7 साल बाद भारत में फिल्मों में वापसी
प्रियंका चोपड़ा बीते आठ साल से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रही हैं। उनकी आखिरी भारतीय फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ 2019 में रिलीज़ हुई थी। अब वह एसएस राजामौली की नई फिल्म वाराणसी में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह प्रियंका की सात साल बाद भारत की फिल्मों में वापसी होगी। अभिनेत्री ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो में इस फिल्म को लेकर अपने उत्साह का भी इज़हार किया।





