इधर करियर का मिला सबसे बड़ा शो तो उधर सर से उठा पिता का साया, वाकई फिल्मी है इस एक्टर का फिल्मी सफर, जानें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

एक्टर मोहित रैना भले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। लेकिन उन्हें फेम टीवी से ही मिली है। जी हां, अभिनेता ने छोटे पर्दे पर भगवान शिव की भूमिका निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाने में अपार सफलता पाई है। आपको शायद ही पता होगा कि इस रोल से मोहित रैना रातों-रात स्टार बन गए थे। सभी उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस दिन मोहित रैना को ये रोल मिला था उसी दिन उनके पिता की मौत हो गई थी। एक्टर मोहित इस रोल और शो को अपने पिता की तरफ से गिफ्ट मानते हैं।

मोहित को कब मिला शो?

मोहित ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने ये कभी नहीं कहा लेकिन मेरे पिता शिवजी के भक्त थे। तो मुझे लगता है कि ये रोल मेरे पिता की तरफ से मेरे लिए गिफ्ट था। क्योंकि जिस दिन मुझे इस रोल की कंफर्मेशन मिली उसी दिन मैंने अपने पिता को खो दिया था। मुझे लगता है कि ये मुझे मेरे पिता की तरफ से गिफ्ट है क्योंकि ये संयोग नहीं हो सकता। इस शो को लिए मैं अपना बेस्ट देना चाहता था क्योंकि ये उनकी तरफ से गिफ्ट था।’

एक्टर की कैसी रही जर्नी?

बता दें कि मोहित ने साल 2005 में मेहर नाम के शो से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्हें शो भाभी में देखा गया। चेहरा, बंदिनी, गंगा की धीज जैसे शोज करने के बाद 2011 में उन्हें शो देवों के देव- महादेव मिला। इस शो में वो शिव के रोल में थे। मोहित के करियर के लिए ये रोल बहुत अहम हैं। इस शो की वजह से उन्हें रातों-रात शोहरत मिली। इसके बाद मोहित महाभारत, अशोक सम्राट और 21 सरफरोश-साराग्रही 1897 में देखे गए।

गौरतलब है कि साल 2018 के बाद मोहित रैना को कोई भी टीवी शो में नहीं देखा गया है। इसके बाद एक्टर ने वेब शोज और फिल्मों में एंट्री की। वो काफिर, भौकाल, ए वायरल वेडिंग, मुंबई डायरीज 26/11 और फ्रीलांसर जैसे शोज में दिख चुके हैं। उन्होंने 2019 में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में काम किया। वो मिसेज सीरियल किलर, शिद्दत और इश्क-ए नादान में भी काम कर चुके हैं।

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय

Bokaro कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ‘नेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में मंजूर अंसारी शामिल

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर