इधर EC की PC, तो उधर कांग्रेस ने हरियाणा को लेकर कर दिया बड़ा दावा- ‘प्रदेश में 2/3 बहुमत के साथ बनाएंगे सरकार’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को प्रेंस कॉन्फेंस करके जानकारी दी। आयोग ने बताया कि हरियाणा में 1 अक्टूबर 2024 को 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ईसी के इस एलान के बाद कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने कहा, “हम इसका स्वागत करते हैं और कांग्रेस तैयार है। कांग्रेस 2/3 बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

तीन चरण में घाटी में चुनाव

आपको बता दें कि हरियाणा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव को लेकर आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। आयोग ने बताया कि घाटी में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 18 सितंबर, दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण के लिए राज्य में चुनाव होंगे।

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने बताया, जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस