,

अब हार्ट अटैक से डरने की जरूरत नहीं, ये टेस्ट पहले ही बता देगा खतरा है या नहीं

BY: Yoganand Shrivastva

आजकल दिल से जुड़ी बीमारियाँ सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। चलते-फिरते, डांस करते हुए अचानक लोगों की मौत हो रही है और कारण बनता है—हार्ट अटैक या कार्डिएक अरेस्ट। ऐसे में ज़रूरत है समय रहते जांच कराने की, ताकि खतरे का पहले से पता चल सके। इस कड़ी में सीटी कैल्शियम स्कोर नाम का एक खास टेस्ट सामने आया है, जो यह तय करने में मदद करता है कि आपको दिल का दौरा पड़ने का कितना खतरा है।

क्या है CT कैल्शियम स्कोर?

CT कैल्शियम स्कोर यानी Computed Tomography Coronary Calcium Scoring—एक विशेष प्रकार की स्कैनिंग प्रक्रिया है जो दिल तक खून ले जाने वाली धमनियों (कोरोनरी आर्टरी) में कैल्शियम की मात्रा को मापती है।
धमनियों में कैल्शियम का जमाव दरअसल कोरोनरी आर्टरी डिजीज की शुरुआती चेतावनी है, जो हार्ट अटैक की बड़ी वजह बनती है। यह टेस्ट बिना लक्षणों के भी दिल की बीमारियों का संकेत दे सकता है और डॉक्टर को समय रहते इलाज शुरू करने का मौका देता है।

कैल्शियम स्कोर कितना होना चाहिए?

  • 0 स्कोर: हार्ट अटैक का खतरा बेहद कम है।
  • 1 से 100: हल्का जोखिम है, लेकिन अलर्ट रहने की ज़रूरत है।
  • 100 से ऊपर: अब खतरे की घंटी बज चुकी है। तुरंत एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट अपनाना चाहिए और डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • 300 से ऊपर: यह उच्च जोखिम की स्थिति है। ऐसे में दवा या सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है। इस स्टेज पर भी मरीज को लक्षण नहीं होते, लेकिन खतरा बड़ा होता है।

किन लोगों के लिए ज़रूरी है ये टेस्ट?

इस टेस्ट की सलाह खास तौर पर इन लोगों को दी जाती है:

  • जिनके परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास हो (जैसे माता-पिता या दादा-दादी को)।
  • जिन्हें सीने में दर्द, सांस फूलना या वजन अधिक होने की समस्या हो।
  • डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग।
  • जो सिगरेट, शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।

किन आदतों से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा?

  • जंक फूड और फास्ट फूड का अधिक सेवन
  • नियमित व्यायाम की कमी
  • देर रात तक जागना और मोबाइल पर ज्यादा समय बिताना
  • स्क्रीन देखते हुए सोना
  • नींद की कमी
  • नशे की लत (शराब, सिगरेट)

युवाओं में यह सभी आदतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ गया है।

अगर आप सोचते हैं कि आप युवा हैं और दिल की बीमारी से सुरक्षित हैं, तो यह गलतफहमी घातक साबित हो सकती है। CT कैल्शियम स्कोर टेस्ट समय रहते दिल की बीमारी की पहचान कर सकता है और जीवन बचाने में मददगार हो सकता है।
लक्षणों के इंतज़ार में न रहें। आज ही अपनी जांच कराएं और दिल की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

नोट: यह टेस्ट हमेशा विशेषज्ञ हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) की सलाह पर ही कराएं क्योंकि इसमें कुछ अतिरिक्त जांचों की भी ज़रूरत हो सकती है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन मेष से मीन

Kanker NIA Court: 2019 के हत्या-अपहरण मामले में आरोपी को उम्रकैद, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

Kanker NIA Court: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित विशेष NIA

PM Modi Birthday: दुर्ग पुलिस लाइन में सवा लाख दीपों से बनाया भारत का मानचित्र

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन

Tohana Free Eye Checkup Camp: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गांव विदाई खेड़ा में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Tohana Free Eye Checkup Camp: टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

PM Modi Birthday: 21 हजार दीपों से जगमगाया राजिम का त्रिवेणी संगम, हुई महानदी आरती

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: एमसीबी के गंगा सरोवर में जले दीप, पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: अंबिकापुर में जले दीप, पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: कांकेर में लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

India vs Afghanistan 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी फिर बाहर, भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

India vs Afghanistan 3rd T20 मुकाबला गुरुवार 17 सितंबर को दिल्ली के

Narmadapuram Wanted Accused: 16 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, 1991 के हत्याकांड में था आरोपी

Narmadapuram Wanted Accused के खिलाफ नर्मदापुरम की सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई

Patel Nursing Training Center: ₹20 हजार में नर्सिंग कोर्स का दावा, मान्यता को लेकर उठे सवाल

Patel Nursing Training Center: छिंदवाड़ा में नर्सिंग प्रशिक्षण को लेकर संचालित बताए

Kanker Bus Accident: तेज रफ्तार बस ने राजमिस्त्री की ली जान, विरोध में चक्का जाम

Kanker Bus Accident: कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में तेज रफ्तार बस

Gariaband Encroachment Action: 166 आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई, 40 गिरफ्तार; 106 हेक्टेयर कोर क्षेत्र मुक्त

Gariaband Encroachment Action: गरियाबंद जिले में रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ

Lightning Strike in Marwahi: जंगल में गिरी बिजली, 7 गाय समेत 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत

Lightning Strike in Marwahi: मरवाही क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के बीच