नॉन के अधिकारी और कर्मचारियों को मिलेगा 27 माह का एरियर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Non officers and employees will get 27 months arrears

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मियों को एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक का 27 माह का पुराना लंबित एरियर्स देने के आदेश खाद्य विभाग एवं निगम द्वारा जारी कर दिये गये हैं। इससे निगम के 800 से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा। 30 साल की सेवा पूर्ण कर चुके मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों/कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद खाद्य विभाग एवं निगम ने आदेश भी जारी कर दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों / अधिकारियों द्वारा कई सालों से एरियर्स एवं समयमान वेतनमान की मांग की जा रही थी। कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये मंत्री श्री राजपूत एवं खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी तथा नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक पीएन यादव के विशेष प्रयास से नॉन के कर्मचारियों/अधिकारियों को यह लाभ मिलेगा।

नॉन के कर्मियों ने माना खाद्य मंत्री का आभार

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड अधिकारी/कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गजेन्द्र कोठारी, मेघराज यादव एवं महासचिव संतोष मिश्रा, ललित चतुर्वेदी, सुरेश अरोरा, एस.सी. हेडायु, हेमराज मोरे, सीएन तिवारी, भारती अनुराज, खाद्य मंत्री के ओएसडी संजय सक्सेना ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री राजपूत का आभार व्यक्त किया।

Kunjha Hindu Conference: विकासनगर के कुंजा में 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में हिंदू समाज की एकता और स्वाभिमान

Pauri BDC Meeting Controversy: पौड़ी में बीडीसी बैठक में हंगामा

Pauri BDC Meeting Controversy: अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के सदस्य पौड़ी

Kaladhungi Firing Incident: बैलपोखरा क्षेत्र में देर रात गोलियां, दो घायल

Kaladhungi Firing Incident: बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र में फायरिंग से दहशत कालाढूंगी के

Mahashivratri2026 : छत्तीसगढ़ शिवमय, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

Mahashivratri2026 : सीएम साय ने रायगढ़ में श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर

Ujjain : महाकाल का ‘विदेशी’ श्रृंगार: 5 देशों के दुर्लभ फूलों से सजा बाबा का दरबार, 44 घंटे तक अनवरत होंगे दर्शन

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि