एनएमडीसी का स्थापना दिवस: 15 नवंबर 1958 से लौह अयस्क में देश-दुनिया में नाम कमा रही कंपनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
एनएमडीसी का स्थापना दिवस: 15 नवंबर 1958 से लौह अयस्क में देश-दुनिया में नाम कमा रही कंपनी

Reporter: Azad Saxena, Edit By: Mohit Jain

देश की अग्रणी खनन कंपनी एनएमडीसी ने 15 नवंबर 1958 को स्थापना के बाद पिछले छह दशकों में भारत के स्टील सेक्टर और खनिज अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

लौह अयस्क का उत्पादन:
1958 में स्थापित NMDC ने दंतेवाड़ा जिले के बैलाडिला क्षेत्र में डिपॉजिट 14 से 1968 में लौह अयस्क का उत्पादन शुरू किया। इसके बाद डिपॉजिट 11बी, 11सी और बचेली में 5, 10A/11A डिपॉजिट खोले गए। आज यह क्षेत्र लौह अयस्क उत्पादन में कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है।

राष्ट्रीय और सामाजिक योगदान:
देश में उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक होने के कारण NMDC हर साल करोड़ों टन आयरन-ओर निकालकर देश के इस्पात उद्योग को मजबूत करता है। इसके खनन कार्यों से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिला है और छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक जैसे खनन क्षेत्रों में रोजगार, सड़कें, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में सामाजिक विकास हुआ है।

आज NMDC एक ‘नवरत्न’ कंपनी के रूप में भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ बनी हुई है।

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण