भारी बारिश के बीच NHM संघ ने निकाली शव यात्रा रैली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
NHM union took out a funeral procession rally amidst heavy rain

रिपोर्टर – गोलू मरकाम

भारी बारिश के बीच NHM संघ ने निकाली शव यात्रा रैली, जोश इतना कि बारिश भी रोक न पाई रैली

अनिश्चितकालीन हड़ताल के 15वें दिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संघ के संविदा कर्मचारियों ने नारायणपुर में अपनी मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। संविदा प्रथा की शव यात्रा रैली शहर के मुख्य चौराहों से निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में NHM कर्मचारी शामिल हुए।

रैली में शामिल जनसमूह ने जगह-जगह शव यात्रा का समर्थन किया। खास बात यह रही कि भारी बारिश के बावजूद भी संविदा कर्मचारियों का हौसला कम नहीं हुआ और वे पूरे जोश व उत्साह के साथ रैली में डटे रहे।

शव यात्रा के उपरांत संविदा कर्मचारियों ने मृत्युभोज का आयोजन किया तथा प्रतीकात्मक रूप से मुंडन संस्कार भी किया। इस अनोखे अंदाज़ में आंदोलन कर कर्मचारियों ने सरकार तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की।

NHM संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में हजारों कर्मचारी अपने अधिकारों और नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। उनका कहना है कि अब तक सरकार द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा।

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. रायगढ़ में पिकअप

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. विदेशी नागरिकों के

Horoscope 26-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का भविष्यफल

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ