Munger News: बारात की तरह निकली अंतिम यात्रा, डीजे-बैंड और घोड़ों के साथ दी गई विदाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Munger News

Report by: Athar Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Munger News: मुंगेर से सामने आई एक तस्वीर ने हर किसी को हैरान कर दिया। डीजे, घोड़े, बैंड पार्टी, म्यूजिशियन और पटाखों के साथ सजी एक यात्रा शहर की सड़कों से गुजरी। पहली नज़र में यह किसी शादी की बारात लग रही थी, लेकिन जब लोगों की नजर अर्थी पर पड़ी, तो पता चला कि यह किसी की अंतिम यात्रा है।

Munger News: नौआगढ़ी गांव से जुड़ा मामला

यह अनोखी घटना मुंगेर जिला अंतर्गत नौआगढ़ी गांव की है। यहां टुनटुन भगत की पत्नी 45 वर्षीय नुनुवटी देवी का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया। अल्प आयु में दुनिया से विदा होने से पहले उन्होंने अपने परिजनों से एक खास इच्छा जताई थी।

Munger News: अंतिम इच्छा- शादी जैसी विदाई

मृतका ने चाहा था कि उनकी अंतिम यात्रा उसी तरह निकाली जाए, जैसे उनकी शादी के समय बारात निकली थी। देर रात मौत के बाद परिजन और ग्रामीण एकत्र हुए और नुनुवटी देवी की इस आखिरी इच्छा को आपस में साझा किया। सभी ने सर्वसम्मति से उनकी इच्छा को पूरा करने का निर्णय लिया।

डीजे, बैंड और घोड़ों के साथ अंतिम सफर

Munger News

अगले दिन परिजनों और ग्रामीणों ने अर्थी को डोली की तरह सजाया। शव यात्रा में डीजे, बैंड पार्टी, घोड़े और म्यूजिशियन शामिल किए गए। पूरे सम्मान और धूमधाम के साथ नुनुवटी देवी की अंतिम यात्रा निकाली गई।

Munger News: रास्ते में लोग रह गए हैरान

जब यह यात्रा शहर की सड़कों से गुजरी, तो कुछ देर तक लोगों को लगा कि कोई बारात जा रही है। लेकिन सच्चाई सामने आते ही हर कोई भावुक हो गया। यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया।

परिजनों ने बताया कारण

मृतका के परिजन पंकज और ग्रामीणों ने बताया कि यह सब नुनुवटी देवी की अंतिम इच्छा का सम्मान करने के लिए किया गया। उनका कहना है कि इंसान की आखिरी इच्छा को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

Munger News: सम्मान और रिश्तों की अनोखी मिसाल

एक तरफ जहां यह दृश्य लोगों के लिए हैरानी का कारण बना, वहीं दूसरी ओर इस घटना ने रिश्तों, सम्मान और अंतिम इच्छा को निभाने की एक अनोखी मिसाल पेश की है।

Read also: Aurangabad News: एनएच-19 पर सड़क हादसा, महिला दारोगा की मौके पर मौत, कांस्टेबल गंभीर घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर