,

Aurangabad News: एनएच-19 पर सड़क हादसा, महिला दारोगा की मौके पर मौत, कांस्टेबल गंभीर घायल

Aurangabad News

Report by: Dina Nath, Edit by: Priyanshi Soni

Aurangabad News: औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित पिपरडीह मोड़ के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में महिला दारोगा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ स्कूटी पर सवार कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

Aurangabad News: घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

हादसे में स्कूटी चला रहीं महिला दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रिंकी कुमारी के रूप में हुई है, जो जमुई जिले की रहने वाली थीं। हालांकि उनका पूरा परिवार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहता है। रिंकी कुमारी वर्ष 2020 बैच की दारोगा थीं और दो माह पूर्व ही ढिबरा थाना में योगदान दिया था।

Aurangabad News: कांस्टेबल की हालत गंभीर

Aurangabad News

दुर्घटना में महिला दारोगा के साथ मौजूद कांस्टेबल भीम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिंकी कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल कांस्टेबल का इलाज जारी है।

न्यायालय कार्य से लौटते वक्त हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला दारोगा रिंकी कुमारी, कांस्टेबल भीम कुमार के साथ व्यवहार न्यायालय में एक केस से संबंधित केस डायरी जमा करने आई थीं। विभागीय कार्य के चलते वे देर तक रुकी हुई थीं और अगली सुबह पटना जाने वाली थीं। रात में विश्राम के लिए किसी परिचित के आवास जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।

Aurangabad News: पुलिस अधिकारियों ने लिया घटनास्थल और अस्पताल का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अम्बरीष राहुल, प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान और नगर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

परिजनों को सौंपा गया शव

महिला दारोगा की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई थी। परिजनों के पहुंचने के बाद आज सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया।

Aurangabad News: पिपरडीह मोड़ बना ‘दुर्घटना जोन’

पिपरडीह मोड़ पर बीते दो महीनों में यह चौथी मौत है। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर राजद नेता उदय उज्ज्वल के भाई अजय यादव की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इससे पहले एक माह के अंतराल में आनंदपुरा निवासी दो लोगों की भी जान जा चुकी है।

ग्रामीणों ने की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग

लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिपरडीह मोड़ पर स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Read also: Sasaram News: सासाराम में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक से 8 वर्षीय बालक का शव बरामद

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…