न्यू ईयर 2025: चौराहों-तिराहों पर होगी चैकिंग, ओवर स्पीड, ब्रीथ एनालाइजर, बॉडी कैमरे से रखेंगे नजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
New Year 2025: There will be checking at intersections, over speed, breath analyzer, body cameras will keep an eye.

भोपाल में न्यू ईयर ईव पर पुलिस चैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। शहर के 100 प्रमुख चौराहों और तिराहों पर चैकिंग पाइंट लगाए जाएंगे। ओवर स्पीड़िंग और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रमुख आयोजन स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस के 700 जवान शहर की सड़कों पर तैनात रहेंगे।

पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि 50 प्रमुख पाइंट पर पुलिस के जवान बॉडी कैमरा और ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेंगे। शहर में कुल 100 चैकिंग पाइंट पर 700 जवान तैनात रहेंगे। सभी आयोजन स्थलों पर रात दस बजे तक ही पार्टी करने की अनुमति दी गइ है। बोट क्लब, सैर सपाटा जैसी जगहों पर रात दस बजे के बाद भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी।

रात 2 बजे तक जारी रहेगी चैकिंग

मंगलवार की शाम 6 बजे से सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहनों की चैकिंग रात 2 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद भी सड़क पर पुलिस मौजूद रहेगी। स्पीड रडार गन, इंटर सेप्टर वाहन भी रफ्तार पर अपनी नजर रखेगा। रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर नहीं बजाए जा सकेंगे। होटल-ढाबे और रेस्ट्रां भी अपने तय समय पर ही बंद होंगे।

आयोजकों को इन शर्तों का करना होगा पालन

कार्यक्रम स्थल पर अनुमानित लोगों की संख्या की जानकारी संबंधित थाने को देनी होगी। किसी भी कार्यक्रम में किसी तरह के प्रतिबंधित मादक पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने होंगे। आयोजन स्थल पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। धारदार हथियार लाने या रखने की अनुमति नहीं होगी।

KTM 390 Duke 2025: नई कीमत और बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रही है यह बाइक