,

New Rule: अगस्त में बदलने वाले हैं पैसों से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

हाइलाइट्स

  • 1 अगस्त से लागू होंगे ये नियम
  • बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड पेमेंट
  • एलपीजी, बैंक, क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम हैं शामिल

August 2024 New Rules: तीन दिन बाद अगस्त का महीना शुरू हो रहा है। हर महीने की पहली तारीख को आम जनता से जुड़े कई नियमों में बदलाव होता है। जिसमें गैस सिलेंडर के दाम, पेट्रोल डीजल के रेट, बैंक से जुड़े नियम (Bank New Rule August 2024) आदि बदल जाते हैं। तो ​चलिए जानते हैं। अगस्त में कौन-कौन नियमों में बदलाव होगा।

अगस्त में LPG के दामों में होगा बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों यानी ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं। इस बार के नए रेट 1 अगस्त 2024 को सुबह छह बजे जारी किए जाएंगे।

जुलाई में इतने कम हुए थे गैस सिलेंडर के दाम

आपको बता दें बीतें माह जुलाई में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 30 रुपए की कटौती की गई थी। हालांकि​ इस दौरान 14 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज देखने को नहीं मिला है। हो सकता है बजट पेश होने के बाद इस बार अगस्त में गैस सिलेंडर की कीमत में कुछ बदलाव किए जा सकें।

ATF और CNG-PNG रेट

हर महीने की तरह इस महीने में सीएनजी पीएनजी के नए रेट जारी किए जाएंगे। देशभर में महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बदलाव के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं।

ऐसे में उम्मीद है कि 1 अगस्त 2024 को भी इनकी नई दरें लागू की जा सकती हैं। आपको बता दें अप्रैल में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी।

HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के नए नियम

महीने की शुरुआत में कई प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए एफडी की दरों में बदलाव लेकर आते हैं। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। दरअसल इसके क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले यूजर्स 1 अगस्त से एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान (Rent Payment) थर्ड पार्टी ऐप CRED, Paytm, Mobikwik, Freecharge और अन्य से किए सकेंगे।

अगर आप भी ऐसा ट्रांजेक्शन करते हैं तो ऐसे में आपको इस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगाया जाएगा। आपको बता दें प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपये रखी गई है। तो वहीं फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 15,000 रुपये से कम के लेन-देन पर कोई आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। जबकि 15,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर कुल राशि पर 1% शुल्क आपसे वसूल जाएगा।

अगस्त में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद

अगस्त के महीने में बैंकों में लंबी छुट्टी आएगी। इस दौरान 4 रविवार, दो शनिवार के अलावा रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) , स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) , जन्माष्टमी (Janam Ashatmi 2024) के दिन भी बैंकों में काम नहीं होगा। अगस्त में करीब 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…