New Delhi ‘तेजस क्रैश नहीं हुआ…’: विमान हादसे की खबरों पर निर्माता कंपनी HAL ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या था सच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
New Delhi

New Delhi स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों के बीच इसके निर्माता संस्थान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। HAL ने सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही ‘क्रैश’ की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक मामूली तकनीकी समस्या बताया है।

‘क्रैश’ नहीं, यह एक तकनीकी खराबी थी: HAL

New Delhi HAL ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि मीडिया में दिखाई जा रही खबरें तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं। कंपनी के मुताबिक, विचाराधीन घटना कोई हवाई दुर्घटना या क्रैश नहीं थी, बल्कि जमीन (Ground) पर हुई एक मामूली तकनीकी दिक्कत थी। HAL ने जोर देकर कहा कि तेजस दुनिया के सबसे सुरक्षित लड़ाकू विमानों में से एक है और इसका सुरक्षा रिकॉर्ड अपने समकक्ष वैश्विक विमानों के मुकाबले कहीं बेहतर है।

वायुसेना के साथ मिलकर जांच जारी

New Delhi कंपनी ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के तहत, विमान में आई इस तकनीकी समस्या की गहन जांच की जा रही है। HAL और भारतीय वायु सेना (IAF) की टीमें मिलकर इस मुद्दे का प्रभावी समाधान निकालने के लिए समन्वय कर रही हैं। HAL ने दोहराया कि विमान की सुरक्षा और तकनीकी मजबूती के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं।

क्या थी वह घटना जिसने बढ़ाई चिंता?

New Delhi गौरतलब है कि हाल ही में खबरें आई थीं कि फरवरी के शुरुआती हफ्ते में एक ट्रेनिंग उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान तेजस विमान के ब्रेक फेल हो गए थे। खबरों के मुताबिक, विमान रनवे से आगे निकल गया था और पायलट सुरक्षित बाहर (Eject) निकल गया था। हालांकि, वायुसेना की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन HAL के इस स्पष्टीकरण ने ‘क्रैश’ के दावों पर विराम लगा दिया है।

Read this: Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप