‘ना फेडरेशन ना कोई व्यक्ति हमारे साथ’, विनेश फोगाट के बारे में बोले पति सोमवीर राठी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

विनेश फोगाट भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक नहीं जीत पाई हों लेकिन वह पूरे देशवासियों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। इस पर उन्होंने स्वदेश लौटकर भी कहा था कि मेडल से ज्यादा हमारे लिए कीमती भारतवासियों का मान सम्मान है। दरअसल, बीते दिन यानी 17 अगस्त को पेरिस से विनेश फोगाट दिल्ली के इंटरनेशनल इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बाहर आईं थीं। इस बीच उनका सम्मान करने के लिए फैंस से लेकर कई खास लोग पहुंचे थे। इनमें बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी थे। इन्होंने विनेश को एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विनेश को भावुक भी देखा गया था। अब विनेश को लेकर पति सोमवीर राठी ने बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले विनेश के पति? जानें

एक निजी मीडिया चैनल से बातचीत में विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने कहा, “आप देख रहे हो, डेढ़-दो साल से जो चल रहा है। हमारे साथ फेडरेशन नहीं है। हमारे साथ कोई भी नहीं है। हमने सब देख लिया, कोई हमारे साथ नहीं खड़ा है। अगर खिलाड़ी के साथ कोई खड़ा ही नहीं है तो खिलाड़ी क्या ही कर पाएगा।”

राठी ने आगे कहा, “हमसे अब कुश्ती नहीं हो पाएगी। हम अंदर से टूट चुके हैं। अब किसके लिए गेम खेलेंगे? हमने बहुत सोच समझकर कुश्ती से संन्यास की घोषणा की है। हमारा सफर यहीं तक था। अब आगे नहीं हो पाएगा, बहुत मुश्किल है। हमने सोचा था कि देश के लिए मेडल लाएंगे। विनेश ने बहुत कोशिश की, लेकिन हम मेडल नहीं ला पाए। मुझे इसका बहुत दुख है। हम सभी से माफी मांगना चाहेंगे, हम देश के लिए करना चाह रहे थे, वो नहीं कर पाए।”

विनेश के साथ क्या हुआ था?

बता दें कि पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में पहुंचने के बाद भी विनेश खेलने से चूक गई थीं। क्योंकि उनका वजन तय मानक (50 kg) से 100 ग्राम अधिक था। जिसकी वजह से उन्हें पेरिस ओलंपिक से डिस्कवालिफाई कर दिया गया। अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश ने सिल्वर मेडल के लिए CAS में चुनौती थी। करीब कई दिनों के सुनवाई के बाद विनेश की मांग को सीएएस ने खारिज कर दिया। इन सबके बीच भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट के साथ पूरा देश खड़ा था।

बेमेतरा : शराब कोचियों की गुंडागर्दी, ग्रामीण युवक की बीच सड़क पर पिटाई

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी मुर्कुटा से एक

रायपुर : गढ़चिरौली में नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार

भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर गढ़चिरौली। नक्सल प्रभावित क्षेत्र गढ़चिरौली

फतेहपुर: निचली गंगा नहर में मगरमच्छ दिखाई देने पर मची दशहत, वन अमले ने किया रेस्क्यू

रिपोर्ट- शिवम अवस्थी, एडिट- विजय नंदन फतेहपुर: मंगलवार सुबह फतेहपुर जिले के

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान से मुंगेली में बढ़ी सियासी सरगर्मी

जिलाध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज मुंगेली। जिले में कांग्रेस संगठन को

मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद ने पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़ाई

BY: Yoganand Shrivastva भोपाल, 14 अक्टूबर 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की

उत्तराखंड: सीएम धामी ने चयनित शिक्षकों और अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

by: vijay nandan देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार

सीएम मोहन यादव ने पेंशनर्स को दी सौगात, महंगाई भत्ता में 2% बढ़ोतरी का ऐलान

by: vijay nandan भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई

सिवनी के भ्रष्ट पुलिसवालों पर चला सीएम मोहन यादव का डंडा, लूट की FIR दर्ज

सिवनी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी लूट मामले में कड़ा

खुशियों के बीच छाया सन्नाटा: सगाई के मौके पर चली गोली, व्यापारी आशीष सोनी की मौत

Report: Imran Khan छतरपुर/ जिला के महाराजपुर थाना इलाके मे सर्राफा व्यापारीी

दिवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 189 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी बरामद

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार, EDIT BY: MOHIT JAIN दिवाली के अवसर पर जनपद

Gautam Gambhir Birthday: 44 साल के हुए गौतम गंभीर, खिलाड़ी से लेकर हेड कोच तक का सफर

BY: MOHIT JAIN भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज अपना