,

Dehradun: एमकेपी कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम के नीचे बना था गुप्त कंट्रोल सेटअप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dehradun

Report by: Avnish Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Dehradun: देहरादून में एक बड़े साइबर परीक्षा घोटाले का खुलासा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कार्रवाई करते हुए एमकेपी कॉलेज स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। यह मामला स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की मल्टी लेवल टास्किंग (ग्रुप-सी, क्लास फोर) परीक्षा से जुड़ा हुआ है, जिसमें तकनीकी छेड़छाड़ कर परीक्षा को रिमोट तरीके से हल कराया जा रहा था।

Dehradun: सर्वर रूम के नीचे बनाया गया था गुप्त ढांचा

Dehradun

जांच में सामने आया कि “महादेव डिजिटल सेंटर” नामक परीक्षा केंद्र के सर्वर रूम के नीचे जमीन के अंदर एक गुप्त संरचना तैयार की गई थी। यहां राउटर, कनेक्टर और इथरनेट केबल्स के जरिए असली आईपी एड्रेस को बायपास कर सिस्टम को इस तरह कॉन्फिगर किया गया था कि परीक्षा को रिमोट एक्सेस के माध्यम से किसी अन्य स्थान से संचालित किया जा सके।

स्क्रीन पर ऐसा प्रतीत होता था कि अभ्यर्थी स्वयं परीक्षा दे रहा है, जबकि वास्तव में पेपर बाहरी लोकेशन से हल कर सबमिट किया जा रहा था।

Dehradun: मोटी रकम लेकर कराया जाता था पेपर सॉल्व

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूली जाती थी। पूरा नेटवर्क अत्यंत गोपनीय तरीके से संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स का भी सहयोग लिया गया।

प्रारंभिक जांच में इसे देश का संभवतः पहला ऐसा मामला बताया जा रहा है, जहां पूरे परीक्षा केंद्र के सर्वर सिस्टम को भूमिगत ढांचे के माध्यम से हैकनुमा तरीके से संचालित किया जा रहा था।

Dehradun: जांच जारी, बड़े खुलासों की संभावना

पुलिस महानिरीक्षक (साइबर) नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क में कई अन्य लोग और तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हो सकते हैं। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के साइबर परीक्षा रैकेट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read also: Rudraprayag में पुलिस कप्तान का तबादला, निहारिका तोमर नए एसपी नियुक्त

- Advertisement -
Ad imageAd image

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

Report: Ratan kumar Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के