report : suman
NEET Paper Leak : परीक्षा रद्द होना संगठित धांधली का बड़ा संकेत
NEET Paper Leak : NEET परीक्षा रद्द होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को युवाओं के भविष्य के साथ खुला विश्वासघात बताते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NTA द्वारा परीक्षा रद्द कर मामले की जांच CBI को सौंपना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पूरे प्रकरण में संगठित स्तर पर गंभीर धांधली हुई है।

NEET Paper Leak : कांग्रेस का आरोप है कि लाखों छात्रों ने कड़ी मेहनत और वर्षों की तैयारी के बाद परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक और अनियमितताओं ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। पार्टी ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि देश के शिक्षा तंत्र और युवाओं के भरोसे से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
NEET Paper Leak : भाजपा राज में लगातार पेपर लीक के आरोप, सरकार पर सच्चाई दबाने का दावा
NEET Paper Leak : कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 89 पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, जो व्यवस्था की विफलता को दर्शाते हैं। पार्टी का कहना है कि हर बार सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर युवाओं को केवल निराशा ही मिलती है।
NEET Paper Leak : कांग्रेस ने राजस्थान सरकार पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सच्चाई उजागर करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की गई और दो सप्ताह तक छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता में रखा गया। पार्टी ने कहा कि इससे पहले भी OMR शीट गड़बड़ी जैसे मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों को न्याय दिलाने के बजाय अपनी छवि बचाना बन गई है।पार्टी नेताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में छात्रों के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

