Naxal Recovery : अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
Naxal Recovery : पखांजूर क्षेत्र में पुलिस को सर्चिंग और रिकवरी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर अबूझमाड़ के महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक करोड़ एक लाख 64 हजार रुपये नगद सहित बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

Naxal Recovery : बरामद हथियारों में 3 नग AK-47, 3 एसएलआर, 2 थ्री-नॉट-थ्री भरमार बंदूकें और कई देसी मेड हथियार शामिल हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में देशी बीजीएल रॉकेट, लॉन्चर, इलेक्ट्रॉनिक बम डिवाइस और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Naxal Recovery : दो वर्षों में 265 हथियार बरामद, नक्सल नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी
Naxal Recovery : पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह बड़ी रिकवरी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों में अब तक कुल 265 हथियार बरामद किए जा चुके हैं, जो नक्सली नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई की बड़ी सफलता है।

Naxal Recovery : सुरक्षा एजेंसियां अब बरामद सामग्री की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल कहां और किस उद्देश्य के लिए किया जाना था। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सर्चिंग अभियान जारी रहेगा।
read more : Fake Job : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को झारखंड में बनाया बंधक, सांसद से लगाई न्याय की गुहार

