Nayab Singh Saini Press Conference: सभी विश्वविद्यालयों के वीसी के साथ एमओयू, नीव पोर्टल का किया शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Press Conference

Edit by: Priyanshi Soni

Nayab Singh Saini Press Conference: पंचकूला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि आज प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों के साथ एमओयू साइन किए गए हैं। इन एमओयू का उद्देश्य विश्वविद्यालयों, प्रोफेसरों और छात्रों की भागीदारी से प्रदेश को सीधा लाभ पहुंचाना है।

Nayab Singh Saini Press Conference: रिसर्च के लिए 20 करोड़ की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए 20 करोड़ रुपए की घोषणा की जा चुकी है। अब एमओयू के जरिए रिसर्च, नवाचार और समाज की चुनौतियों के समाधान पर एकजुट होकर काम किया जाएगा।

Nayab Singh Saini Press Conference: नीव पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नीव पोर्टल का भी शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सतत मूल्यांकन के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इससे प्रदेश की सभी शिक्षा संस्थाएं जुड़ेंगी।

Nayab Singh Saini Press Conference: चरणबद्ध तरीके से लागू होगा पोर्टल

नीव पोर्टल को पहले विश्वविद्यालयों में लागू किया जा रहा है। इसके बाद महाविद्यालयों और फिर स्कूलों में इसे शुरू किया जाएगा। यह पोर्टल शून्य वित्तीय व्यय पर शुरू किया गया है, यानी इस पर सरकार का कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होगा।

Nayab Singh Saini Press Conference

Nayab Singh Saini Press Conference: सकारात्मक परिणाम सामने आए

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और जेसी बोस विश्वविद्यालय में किए गए प्रयोगों से यह स्पष्ट हुआ है कि नीव पोर्टल बेहद प्रभावी है। इसके माध्यम से डिजिटल ट्रैकिंग की शुरुआत होगी और शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी।

Nayab Singh Saini Press Conference: ज्ञान सेतु पहल से जुड़ा पोर्टल

नीव पोर्टल को ज्ञान सेतु पहल के साथ राज्य की 28 प्रतिशत शिक्षण संस्थाओं में शुरू किया गया है। इससे नीतिनिर्माण अधिक सशक्त होगा और हरियाणा विजन 2047 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली विकसित की जाएगी।

Nayab Singh Saini Press Conference: शिक्षकों और छात्रों को होंगे कई लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पोर्टल से शिक्षक प्रशिक्षण, स्किल गैप स्टडी और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार जैसे कई लाभ मिलेंगे। नीव पोर्टल और ज्ञान सेतु मिलकर हरियाणा की शिक्षा को भविष्य के लिए तैयार करेंगे।

Nayab Singh Saini Press Conference: विकसित भारत 2047 में शिक्षा की अहम भूमिका

सीएम सैनी ने कहा कि 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है। इन पहलों के माध्यम से हरियाणा देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा।

राजनीतिक बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गुरुओं ने देश के लिए कुर्बानी दी है, उनके बारे में इस तरह सोचना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में नशा मुक्त करने की बात करने वाले केजरीवाल ने सबसे ज्यादा ठेके खुलवाए, यहां तक कि महिलाओं के लिए अलग ठेके भी खोले। अब पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध सिर्फ कागजों तक सीमित है।

कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस शासनकाल में नौकरियां तराजू में तोलकर दी जाती थीं और बाहर के बच्चों को प्राथमिकता मिलती थी।

यह खबर भी पढ़ें: Faridabad Minor Shooter Rape Case: नाबालिग शूटर का कोच पर दुष्कर्म का आरोप, एनआरएआई ने किया सस्पेंड

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप