नवनीत मिश्रा की पांचवें प्रयास में बड़ी सफलता, यूपीएससी 2024 में हासिल की 436वीं रैंक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivstva

गोंडा जिले के पंतनगर मोहल्ला निवासी नवनीत मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की 2024 की परीक्षा में 436वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया।

नवनीत इस समय इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस (ICLS) में चयनित होकर ट्रेनिंग पर हैं। उन्होंने यह सफलता अपने पांचवें प्रयास में हासिल की है। नवनीत की शिक्षा की शुरुआत गोंडा के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से हुई थी, जहां से उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने IIT मुंबई से बीटेक किया और फिर एक साल तक बायोफार्मा कंपनी में नौकरी की।

नकल मंडी से प्रतिभा के केंद्र तक: नवनीत की प्रेरणादायक कहानी

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोंडा को ‘नकल की मंडी’ कहकर संबोधित किया था। उस वक्त यह टिप्पणी चर्चा का विषय बनी थी, लेकिन उसी पल से जिले के युवाओं ने ठान लिया कि वे गोंडा की पहचान को बदलकर दिखाएंगे। नवनीत मिश्रा की यह सफलता इसी संकल्प की मिसाल बनकर सामने आई है।

नवनीत के बड़े भाई अश्वनी मिश्रा ने बताया कि नवनीत चार भाइयों में सबसे छोटे हैं और 2020 से दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। परिवार में शिक्षा का माहौल पहले से ही रहा है—सबसे बड़े भाई रामानुज मिश्रा अलीगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक हैं, अश्वनी मिश्रा स्वयं पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं और तीसरे भाई आलोक मिश्रा बहराइच के नानपारा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।

पिता नागेंद्र प्रसाद मिश्रा बैंक से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मां भागवती मिश्रा एक गृहिणी हैं। नवनीत का पैतृक गांव करनैलगंज तहसील के मुंडेरवा गांव में स्थित है, जहां से वे आगे की शिक्षा के लिए गोंडा स्थानांतरित हुए।

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज