NASA को बड़ा झटका: 12 साल से मंगल पर मौजूद MAVEN से टूटा संपर्क, मिशन पर संकट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
NASA-Swadesh News

NASA का MAVEN यान अचानक मौन, मंगल मिशन की रफ्तार पर गंभीर असर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA को मंगल ग्रह से एक बड़ी और चिंताजनक खबर मिली है। स्पेस मिशन टीम का महत्वपूर्ण अंतरिक्ष यान MAVEN अचानक संपर्कहीन हो गया है। यह वही यान है जो पिछले 12 वर्षों से मंगल की कक्षा में लगातार काम कर रहा था और ग्रह के वायुमंडल, सौर हवाओं और पानी के इतिहास को समझने में प्रमुख भूमिका निभा रहा था। संपर्क टूटने के बाद NASA की इंजीनियरिंग टीम इस बड़ी गड़बड़ी की जांच कर रही है।

NASA MAVEN से अचानक कैसे टूटा संपर्क?

अमेरिकी स्पेस एजेंसी के अनुसार, MAVEN ने 6 दिसंबर को अचानक अपने सभी ग्राउंड स्टेशनों से संपर्क खो दिया। इससे कुछ क्षण पहले तक यह यान सामान्य रूप से ऑपरेट कर रहा था, लेकिन जैसे ही यह मंगल की पीछे की ओर गया और फिर वापस दिखाई दिया, वहां से यह पूरी तरह मौन हो गया।स्पेस मिशन टीम को कोई सिग्नल नहीं मिल रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि सिस्टम में गहरी तकनीकी समस्या है।

2013 में लॉन्च, 2014 से सक्रिय – NASA मिशन का अहम हिस्सा

MAVEN को वर्ष 2013 में लॉन्च किया था और 2014 में इसे मंगल की कक्षा में स्थापित किया गया था। तब से यह लगातार अंतरिक्ष एजेंसी के मंगल मिशनों के लिए महत्वपूर्ण डेटा भेज रहा था। मंगल की कक्षा में मौजूद नासा के 7 सक्रिय ऑर्बिटर्स में से MAVEN का स्थान बेहद अहम था, इसलिए इसका संपर्क टूटना नासा के लिए बड़ी चुनौती है।

मिशन पर क्या पड़ेगा असर?

MAVEN का मुख्य उद्देश्य मंगल के ऊपरी वायुमंडल और आयनमंडल का अध्ययन करना रहा है। इसके डेटा सेअंतरिक्ष एजेंसी
को यह समझने में मदद मिली कि मंगल का पानी कैसे अंतरिक्ष में उड़ गया और सौर हवाएं ग्रह के वातावरण को कैसे प्रभावित करती हैं। MAVEN के रोवर्स क्यूरियोसिटी और पर्सिवियरेंस के लिए संचार लिंक का भी काम कर रहा था। संपर्क टूटने से यह संचार श्रृंखला भी प्रभावित हो सकती है।

NASA की बड़ी वैज्ञानिक खोजें इसी यान से हुईं

MAVEN ने NASA को मंगल की कई अनोखी जानकारियाँ दीं।

पहला, पानी का इतिहास
MAVEN के डेटा से NASA को यह पता चला कि मंगल पर कभी मौजूद पानी धीरे-धीरे वाष्प बनकर अंतरिक्ष में उड़ता रहा।

दूसरा, चुंबकीय पूंछ
NASA को MAVEN ने ही बताया कि मंगल पर एक अदृश्य मैग्नेटिक टेल मौजूद है, जो ग्रह की वायुमंडलीय गतिविधियों को दर्शाती है।

तीसरा, प्रोटॉन ऑरोरा
NASA के वैज्ञानिकों ने MAVEN के माध्यम से मंगल पर प्रोटॉन ऑरोरा जैसी अनोखी घटना भी दर्ज की है।

यह खबर भी पढ़ें: स्पेशल रिपोर्ट: टीनएजर्स का नया सहारा बने AI चैटबॉट, बढ़ते अकेलेपन की चौंकाने वाली तस्वीर आई सामने

NASA की टीम अब क्या कर रही है?

नासा की ऑपरेशन टीम MAVEN से दोबारा संपर्क बनाने की लगातार कोशिश कर रही है। यान को रिमोट सिस्टम कमांड भेजे जा रहे हैं, ताकि वह किसी भी रूप में प्रतिक्रिया कर सके। NASA ने कहा है कि जैसे ही कोई नया अपडेट उपलब्ध होगा, वह उसे सार्वजनिक करेगा। यदि MAVEN संपर्क में नहीं आता, तो यह NASA के मंगल मिशन इतिहास में एक गंभीर नुकसान माना जाएगा।

NASA के कौन-कौन से यान अभी सक्रिय हैं?

NASA's Maven mission to Mars is back on track after shutdown holdup

नासा के पास मंगल की कक्षा में फिलहाल दो सक्रिय यान मौजूद हैं:
मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (2005)
मार्स ओडिसी (2001)

लेकिन MAVEN के मौन हो जाने से अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है।

यह मिशन के लिए MAVEN का संपर्क टूटना सिर्फ एक वैज्ञानिक समस्या नहीं है, यह ऑपरेशनल स्तर पर भी एक बड़ा संकट है। यह मिशन मंगल ग्रह के वातावरण और इतिहास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रमुख स्रोत था। अब NASA की कोशिश है कि वह MAVEN को फिर से सक्रिय कर सके और मिशन सामान्य रूप से आगे बढ़ सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई