Narwana Road Accident: हरियाणा रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, बस चालक समेत 3 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Narwana Road Accident

Report by: Virendra Sharma, Edit by: Priyanshi Soni

Narwana Road Accident: हरियाणा के नरवाना क्षेत्र के गांव बढ़नपुर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। थाना सदर नरवाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास करीब सुबह 9:30 बजे हरियाणा रोडवेज की बस और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Narwana Road Accident: स्कूल बच्चों को छोड़कर लौट रही थी बस

हादसे में शामिल हरियाणा रोडवेज की बस संख्या HR56GV4948 बुडायन से केवीएस स्कूल के बच्चों को छोड़ने के बाद वापस नरवाना आ रही थी। इसी दौरान गांव बढ़नपुर के पास बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।

Narwana Road Accident

Narwana Road Accident: बस चालक सहित तीन लोगों को चोटें

टक्कर में बस चालक कुलदीप पुत्र आत्मा राम, निवासी पालवां घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बस में सवार दो यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में मौजूद अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रैक्टर चालक को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Narwana Road Accident: पुलिस जांच में जुटी, स्थिति सामान्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है और यातायात व्यवस्था को भी जल्द सामान्य कर दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें: HR News 20-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

Kailash Sarang Jayanti: कैलाश सारंग जयंती पर सेवा, सम्मान और संस्कारों का अनूठा संदेश

Kailash Sarang Jayanti: पुष्पांजलि एवं शरबत वितरण के माध्यम से मनाई गई