नरहरपुर: बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण से लौटे युवाओं का भव्य स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Narharpur: Grand welcome to youth who returned from Bajrang Dal's bravery training

रिपोर्टर: चन्द्रभान साहू

ग्राम जामगांव में निकाली गई स्वागत रैली

नरहरपुर |
विकासखंड के ग्राम जामगांव में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का भव्य स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत जामगांव की सरपंच भगवती उईके, सर्व हिंदू समाज, दुर्गा वाहिनी, तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक इस स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।

गढ़पिछवाड़ी में हुआ था एक सप्ताह का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

बजरंग दल कांकेर छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में 25 से 31 मई 2025 तक सरस्वती शिशु मंदिर, गढ़पिछवाड़ी, कांकेर में प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को संगठनात्मक कार्य में दक्षता, शारीरिक क्षमता, तथा मानसिक मजबूती प्रदान करना था, ताकि वे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के मूल्यों के अनुरूप समाज सेवा कर सकें।

इस प्रशिक्षण में नरहरपुर विकासखंड के लगभग 20 युवाओं ने भाग लिया, जिसमें मुख्यालय से 15 बजरंग दल कार्यकर्ता विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

डीजे और आतिशबाजी के साथ किया गया स्वागत

शौर्य प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद इन युवाओं का ग्राम जामगांव में जोरदार स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन, आतिशबाजी, और गुलाल उड़ाकर इन युवाओं का अभिनंदन किया। ग्रामवासियों ने भी बड़े उत्साह और गौरव के साथ शौर्यवीरों का वंदन किया।

संगठन विस्तार और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग युवाओं को राष्ट्र सेवा, समाज कल्याण और आत्मबल की भावना से ओतप्रोत करते हैं। यह प्रशिक्षण केवल शारीरिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, वैचारिक और नैतिक दृष्टि से भी युवाओं को सशक्त करता है।

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय

Bokaro कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ‘नेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में मंजूर अंसारी शामिल

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर