नारायणपुर: पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
नारायणपुर: पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार

जिले में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों छोटे डोंगर, फ़ारसगांव और भरंडा में पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही की।

छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही

थाना छोटे डोंगर पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। दबिश के दौरान आरोपी निरंजन पाल (74) को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 238 नग अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

फ़ारसगांव थाना में अवैध शराब का खुलासा

थाना फ़ारसगांव पुलिस ने विक्की ढाबा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश दी। आरोपी प्रकाश कुलदीप (35) को पकड़ा गया। इस दौरान मूड ऑफ़ 6 नग और बीयर 4 नग सहित कुल 10 नग अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 अ (1) के तहत कार्रवाई की गई।

भरंडा थाना में जुआखाना ध्वस्त

थाना भरंडा क्षेत्र में जुआ खेलते समय 5 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 3000 रुपये नगद और ताशपत्ते जब्त किए गए। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण