By- Isa Ahmad
Report- Athar Khan
Munger Industry Samvad Program: मुंगेर में उद्योग और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहा है। उद्योगों की जमीनी समस्याओं को समझने और उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वयं पहल करते हुए उद्यमियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में मुंगेर में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।

Munger Industry Samvad Program: उद्यमियों से सीधा संवाद, समस्याओं पर गंभीर मंथन
मुंगेर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित गन फैक्ट्री प्रांगण में आयोजित उद्योग संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की। इस अवसर पर जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आए उद्यमियों के साथ जिलाधिकारी ने सीधी बातचीत की। उद्योगों के संचालन, विस्तार और विकास में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उद्यमियों ने बिजली आपूर्ति, भूमि उपलब्धता, कर संबंधी दिक्कतों और प्रशासनिक अड़चनों को खुलकर सामने रखा। वहीं गन फैक्ट्री से जुड़े संचालकों ने भी कारखाने के संचालन में आ रही समस्याओं को साझा किया। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
Read Also: Gold-Silver Price Update: सोना ₹1.55 लाख के ऑल टम हाई पर,चांदी ₹3.19 लाख/किलो पहुंची
Munger Industry Samvad Program: नए औद्योगिक क्षेत्रों पर फोकस, निवेश को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मुंगेर जिले में चिन्हित नए औद्योगिक क्षेत्र संग्रामपुर और असरगंज की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। विशेष रूप से इन क्षेत्रों में मनोरंजन पार्क और वस्त्र उद्योग की स्थापना पर जोर दिया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जिले की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।





