मध्य प्रदेश जनसम्पर्क संचालनालय में अधिकारी-कर्मचारी संघ की हड़ताल स्थगित, बातचीत के बाद आयुक्त से मिला आश्वासन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mpr-public-relation-officer-association-opposes-ras-appointment-demands-cancellation

by: vijay nandan

भोपाल: मध्यप्रदेश जनसम्पर्क संचालनालय में अपर संचालक की नियुक्ति का विवाद थम गया है। आयुक्त जनसंपर्क से अधिकारी संघ के पदाधिकारियों की तीन सत्रों में हुई बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

दरअसल यहां अधिकारी संघ-कर्मचारी संघ ने जनसम्पर्क विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा से की गई पदस्थापना का कड़ा विरोध दर्ज कराया। संघ के अध्यक्ष पंकज मित्तल ने एक पत्र जनसंपर्क आयुक्त को भेजा था। जिसमें नवनियुक्त गणेश कुमार जायसवाल अपर संचालक जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल का नियुक्ति आदेश निरस्त करने की मांग की गई थी। इस विरोध के साथ ही अधिकारी संघ ने आदेश निरस्त नहीं होने पर कलमबंद हड़ताल कर दी थी।

बता दें कि राज्य शासन द्वारा 26 नवंबर 2025 को जारी आदेश में गणेश कुमार जायसवाल (RAS 2012) को अपर संचालक, जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल पद पर नियुक्त किया गया है, जिसे जनसंपर्क के अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी तरह अस्वीकार्य कर दिया है। आपको बता दें कि अब तक जनसंपर्क में विभाग से ही कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रमोट करने की परंपरा रही है, ऐसा पहला बार हुआ है कि राज्य प्रशासनिक सेवा से किसी अधिकारी को जनसंपर्क में भेजा गया है।

पत्र में कहा गया है कि जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस आदेश का “घोर विरोध” करते हैं और इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की माँग करते हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश रद्द नहीं किया गया, तो आज से सभी अधिकारी-कर्मचारी आदेश निरस्त होने तक कार्यालयीन गतिविधियों से विरत रहेंगे।

पत्र की प्रति अपर मुख्य सचिव, जनसम्पर्क विभाग, मंत्रालय, भोपाल को भी सूचनार्थ भेजी गई है। इस विरोध पत्र पर जनसम्पर्क अधिकारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ और चालक संघ के कर्मचारियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल