MP Weather Today: एमपी में मावठा के बाद 20 जिलों में घना कोहरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Weather Update

MP Weather Today: एमपी में मावठा के बाद 20 जिलों में घना कोहरा: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के असर के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते चार दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश का दौर देखने को मिला। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 15 से अधिक जिलों में मौसम बदला, जबकि बुधवार सुबह प्रदेश के करीब 20 जिलों में हल्के से मध्यम और कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा।

MP Weather Today: बुधवार सुबह 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा

बुधवार सुबह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। कुछ जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा।
वहीं उमरिया जिले में बुधवार सुबह कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

MP Weather Today

MP Weather Today: शाजापुर में कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा

घने कोहरे के कारण शाजापुर जिले के अकोदिया क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम विजिबिलिटी के चलते कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ।

फिलहाल बारिश-ओलों का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, कोहरे का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

5 फरवरी:
ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
भोपाल, गुना, अशोक नगर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर रहेगा।

6 फरवरी:
प्रदेश के कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इस दिन भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें: World Cancer Day 2026: 2050 तक क्या हर घर में होगा कैंसर का मरीज? आपकी थाली में छुपा है असली खतरा

MP Weather Today: सावधानी बरतने की अपील

घने कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन और मौसम विभाग ने वाहन चालकों से धीमी गति, फॉग लाइट का उपयोग और सावधानीपूर्वक ड्राइविंग की अपील की है।

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को