,

MP Weather Forecast: 23-24 जनवरी को मावठा, ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में बारिश और कोहरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP Weather Forecast

MP Weather Forecast: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में 23 और 24 जनवरी को मावठा गिरने यानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से होगा। ग्वालियर, रीवा और आसपास के 10 जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में कोहरे का असर भी रहेगा।

बुधवार सुबह भी कोहरे का असर

बुधवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा गया।

  • मध्यम कोहरा: ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा।
  • हल्का कोहरा: भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में।

मौसम विभाग के अनुसार, रात का तापमान स्थिर रहेगा, जबकि दिन में धूप खिली रहने से ठंड का असर कम रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

MP Weather Forecast

जनवरी के आखिरी में आएगी तेज ठंड

वेस्टर्न डिस्टरबेंस गुजरने के बाद जनवरी के आखिरी दिनों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में गर्मी और रातें ठंडी रहेंगी, लेकिन ठंड का एक नया दौर सक्रिय रहेगा।

MP Weather Forecast: कब और कहां होगी बारिश

23 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया
24 जनवरी: ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज

MP Weather Forecast

प्रदेश में सबसे ठंडा शहर

सोमवार और मंगलवार रात को मंदसौर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य ठंडे शहर:

  • राजगढ़: 6.6 डिग्री
  • शाजापुर: 7.1 डिग्री
  • दतिया: 8.6 डिग्री
  • शिवपुरी: 9 डिग्री
  • मंडला-खजुराहो: 9.5 डिग्री

बड़े शहरों में तापमान:

  • भोपाल: 9.8 डिग्री
  • इंदौर: 8.4 डिग्री
  • ग्वालियर: 10 डिग्री
  • उज्जैन: 9.8 डिग्री
  • जबलपुर: 14.5 डिग्री

MP Weather Forecast: दो सिस्टम एक्टिव हैं

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जो 21 जनवरी की रात में उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 23 और 24 जनवरी को मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन भी एक्टिव है।

उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवाएं 241 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही हैं, जिसका असर प्रदेश के कुछ शहरों में देखा जा रहा है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस क्या है?

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिम से आने वाला एक हवा और बादलों का सिस्टम है। यह पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश करता है। सिस्टम के गुजरने के बाद उत्तर से आने वाली हवा ठंडी रहती है, जिससे दिन-रात ठंड का असर बढ़ जाता है।

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए