MP Weather: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा मध्यप्रदेश, मंदसौर में 2.9 डिग्री; भोपाल-इंदौर समेत 5 जिलों में शीतलहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Weather

MP Weather: पहााड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में साफ नजर आने लगा है। प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। भोपाल, इंदौर समेत 5 जिलों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। मंदसौर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। बीती रात मध्यप्रदेश के करीब 30 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने रविवार को भोपाल, इंदौर, शाजापुर, सीहोर और राजगढ़ में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है, जिससे दिन में भी ठंड का असर महसूस होगा। लोगों को गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

मालवा-निमाड़ सबसे ज्यादा ठंडे
प्रदेश में ठंड का सबसे ज्यादा असर मालवा और निमाड़ अंचल में देखा जा रहा है। इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिले इस ठंड की चपेट में हैं। मंदसौर के बाद शाजापुर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में तापमान इस प्रकार रहा:
भोपाल 4.6 डिग्री, इंदौर 6.2 डिग्री, ग्वालियर 6.7 डिग्री, उज्जैन 7.3 डिग्री और जबलपुर 7.4 डिग्री सेल्सियस।

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित
शनिवार को ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में घना कोहरा छाया रहा। विदिशा, मंडला और भिंड सहित कई जिलों में दृश्यता काफी कम हो गई।

कोहरे के चलते दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। भोपाल, इंदौर और उज्जैन की ओर आने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा।

तेज सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, मंदसौर, इंदौर, सिवनी, शहडोल और अनूपपुर में सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे ठंड और बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार-शनिवार की रात शहडोल के कल्याणपुर में 3.2 डिग्री, राजगढ़ में 3.8 डिग्री, नौगांव में 4.6 डिग्री, उमरिया में 4.7 डिग्री, पचमढ़ी में 4.8 डिग्री और खजुराहो में 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

रायसेन, शिवपुरी, दमोह, मंडला, दतिया, सतना, गुना, श्योपुर, धार और रतलाम सहित करीब 30 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा, जबकि 16 से ज्यादा जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior: एडिशनल एसपी का वीडियो वायरल, सख्त अंदाज में बोलीं-फूफाजी राष्ट्रपति हों तब भी चालान होगा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ठंड और कोहरे से राहत न मिलने की संभावना जताई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार