मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 29 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mp-top-10-news-today-bhopal-indore-latest-updates-29-october-2025

मध्यप्रदेश में कल दिनभर हलचल रही कहीं बारिश से राहत, तो कहीं प्रशासनिक फैसलों ने सुर्खियां बटोरीं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत पूरे प्रदेश की 10 बड़ी खबरें पढ़ें एक नज़र में।

1. तीन सिस्टम एक्टिव, ‘मोंथा’ तूफान का असर
श्योपुर-मुरैना समेत 11 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक बरसात का अलर्ट जारी किया।

2. साली ने दिलाई जीजा की हत्या की सुपारी
रील देखकर मर्डर का तरीका सीखा, 50 हजार में दिया कॉन्ट्रैक्ट। आरोपियों ने जंगल में फेंकी लाश, पुलिस ने किया खुलासा।

3. ब्रेन हेमरेज के बाद फिर सर्जरी पर लौटे डॉक्टर कुलकर्णी
इंदौर के न्यूरो सर्जन डॉ. कुलकर्णी ने खुद की बीमारी को हराया। अब तक 10 हजार से ज्यादा मरीजों की जान बचा चुके।

4. मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण 3 नवंबर से
ग्वालियर में हर विधानसभा के मतदाताओं की घर-घर जाकर जांच होगी। बीएलओ टीम करेगी सत्यापन का काम।

5. उज्जैन में नानाखेड़ा से नीलगंगा तक चौड़ीकरण शुरू
40 करोड़ की लागत से 18 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। सेंट्रल लाइटिंग, डिवाइडर और पाथवे का भी निर्माण होगा।

6. मप्र में सभी सरकारी नौकरी के लिए एक एग्जाम
सीएम मोहन यादव ने कहा यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा होगी। राज्य में बनेगा कर्मचारी चयन आयोग।

7. जयपुर केस में नया खुलासा, इंदौर मैनेजर ने दिया बयान
आरोपी पहले विदेशी महिला से मिल चुका था। कहा गया महिला बिना सुरक्षा जाना चाहती थी, इसलिए पुलिस साथ नहीं गई।

8. आईडीए स्कीम 172 के तहत बनेगा कन्वेंशन सेंटर
इंदौर में पीपीपी मॉडल पर बनेगा बड़ा सेंटर। मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट प्लान अब 9989 वर्ग किमी तक फैला।

9. चुनाव आयोग का आदेश तबादले फिलहाल रोकें
कलेक्टर, जॉइंट कलेक्टर और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक। बिना अनुमति कोई अधिकारी नहीं हटाया जा सकेगा।

10. भोपाल में तीन दिन तक गरज-चमक के आसार
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया। राजधानी समेत आसपास इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश संभव।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी