MP: Top 10 News

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड पर सख्ती

वीजा समाप्त होते ही विदेशी नागरिकों का आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। OCI कार्डधारकों के लिए आधार 10 साल तक मान्य रहेगा, जबकि नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए भी विशेष प्रावधान लागू रहेंगे। यह कदम सुरक्षा और डेटा सत्यापन को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

2. इंदौर में होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई

होली से पहले मिलावट रोकने के लिए इंदौर में मिठाई और डेयरी दुकानों से दूध, मावा और नमकीन के 38 सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

3. ग्वालियर टोल फायरिंग केस का खुलासा

48 घंटे में 300 CCTV खंगालने के बाद पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ा। आरोपी छात्र निकले और मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा पाया गया। हाईवे विवाद का एंगल भटकाने के लिए जोड़ा गया था।

4. भोपाल में 204 करोड़ की इमारतें बनी शोपीस

भोपाल में करोड़ों की लागत से बने अस्पताल अतिक्रमण और देरी के कारण अब तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सके। कई बार डेडलाइन निकलने के बावजूद काम अधूरा है।

MP: 5. MANIT में भारतीय ज्ञान परंपरा फेयर

भोपाल स्थित MANIT में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित फेयर आयोजित किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और फिल्म ‘छावा’ के दृश्य का मंचन किया।

6. शहडोल में मोबाइल कारोबारी का खौफनाक कदम

ऑनलाइन गेम के कर्ज से परेशान मोबाइल व्यापारी ने पत्नी और बेटी को जहर दिया और खुद भी जहर पी लिया। पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि पत्नी ICU में भर्ती है।

7. किसानों के आगे झुकी सरकार

उज्जैन में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की ऊंचाई कम करने और मुआवजा बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। किसानों के विरोध के बाद सरकार ने निर्णय में बदलाव किया।

8. गुना में पशु आहार घोटाला

एक ट्रक ड्राइवर ने 200 कट्टा पशु आहार बेच दिया। ढाबा संचालक ने माल खरीदा। पुलिस ने करीब तीन लाख रुपये के सामान के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

9. सागर में दंपती पर हमला

सागर में दुकान बंद करते समय बदमाशों ने दंपती पर कटर से हमला कर दिया। पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

MP: 10. शिवना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही

मध्य प्रदेश के शिवना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। डॉक्टर और नर्स की अनुपस्थिति में प्रसूता ने अस्पताल की सीढ़ियों पर बच्चे को जन्म दिया, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप