एमपी की 10 बड़ी खबरें: 11 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
एमपी की 10 बड़ी खबरें: 11 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है कहीं पारा गिरा, तो कहीं ठंड की शुरुआत हो गई। दूसरी ओर, अपराध और सामाजिक घटनाओं ने भी सुर्खियां बटोरीं। पढ़िए, 11 अक्टूबर 2025 की एमपी की 10 बड़ी खबरें जो पूरे प्रदेश में चर्चा में रहीं।

1. मानसून लौटा नहीं… ठंड का असर शुरू
पहाड़ों में बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान लुढ़क गया। लोगों ने सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की और बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है।

2. ग्वालियर में रिटायर्ड रेलवे अफसर से 3.80 लाख की ठगी
CBI ऑफिसर बनकर एक ठग ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए अधिकारी को झांसा दिया। “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर उनसे 3.80 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

3. भोपाल में शुरू हुआ एमपी ट्रैवल मार्ट, 6 साल बाद वापसी
27 देशों के टूर ऑपरेटर भोपाल पहुंचे हैं। यह आयोजन राज्य के पर्यटन और होटल व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। ट्रैवल और होम-स्टे संचालकों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिल रहा है।

4. इंदौर में दर्दनाक हादसा: मां ने बेटे के साथ एसिड डालकर दी जान
पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने बेटे को गोद में लेकर एसिड डाल लिया। दोनों की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

5. इटारसी में करवा चौथ पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तोड़ा व्रत
गुरु नानक स्कूल परिसर में सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ चंद्र दर्शन के बाद व्रत तोड़ा। ढोल-नगाड़ों और रोशनी के बीच खुशियों का माहौल देखने को मिला।

6. देवास, झाबुआ, हरदा और खंडवा में नवाचार की लहर
देवास में जॉब पोर्टल लॉन्च हुआ, झाबुआ में ‘मोटी आई’ प्रोजेक्ट से महिलाओं को नई पहचान मिल रही है। हरदा में जैविक खेती को प्रोत्साहन और खंडवा में हरियाली मिशन से पर्यावरण को संबल मिला है।

7. उज्जैन में ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ की शुरुआत
प्रदेश के 9 जिलों के 10 शहरों में जमीनों का रिकॉर्ड अब डिजिटल किया जाएगा। इससे संपत्ति विवाद कम होंगे और नागरिकों को आसान ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी।

8. भोपाल में कफ सिरप से 22 मौतों पर खुलासा
जिस कंपनी के सिरप से 22 लोगों की जान गई, उसके मालिक ने कहा—“मुझे कोई जुर्म नहीं पता।” जांच एजेंसियों ने सैंपल रिपोर्ट और उत्पादन प्रक्रिया की दोबारा जांच शुरू कर दी है।

9. ग्वालियर में मेडिकल वेस्ट का बड़ा घोटाला
सतना का मेडिकल वेस्ट 400 किलोमीटर दूर मालनपुर में जलाया जा रहा है। इससे हवा जहरीली हो रही है। स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं, पर लोग जवाब मांग रहे हैं—“सब गोलमाल है!”

10. मप्र छोड़ने की तैयारी में गोल्ड मेडलिस्ट ऐश्वर्य
6 वर्ल्ड कप गोल्ड जीत चुके ऐश्वर्य को अब तक नौकरी नहीं मिली। राज्य में 150 नेशनल खिलाड़ी पहले ही मैदान छोड़ चुके हैं। ऐश्वर्य बोले“अब प्रदेश में खेल के लिए कोई सम्मान नहीं बचा।”

Bhagalpur में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: Sanjeev Sharma Bhagalpur: भागलपुर से बड़ी खबर है। रेल पुलिस

Durg में अफीम खेती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Report by: Vishnu Gautam Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक