MP की 10 बड़ी खबरें: 31-12-2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP

MP News:

१. इंदौर में जहरीला पानी बना काल
शौचालय का दूषित पानी पीने के लिए सप्लाई लाइन में पहुंचने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। लापरवाही सामने आने पर 2 अधिकारियों को निलंबित और 1 को बर्खास्त किया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।

२. डेयरी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने आईटीआई संस्थानों में डेयरी टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादकों को समय सीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाए और सांची ब्रांड का दायरा प्रदेश के बाहर तक बढ़ाया जाए।

३. मुरैना में इंसानियत शर्मसार
तीन माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। रिश्ते में ताऊ लगने वाला आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने कमरे में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की हालत गंभीर है, ग्वालियर रेफर किया गया।

४. नए साल पर अफसरों को प्रमोशन का तोहफा
एक जनवरी को आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को पदोन्नति मिलने जा रही है। आदेश जारी होने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

५. खजराना गणेश मंदिर में विरोध प्रदर्शन
मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग को लेकर प्रसाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कर विरोध किया। मंदिर परिसर में धरने के बाद प्रशासन से आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ।

६. ग्वालियर में ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार
मुरार थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के भीतर ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया।

७. रायसेन में हिस्ट्रीशीटर की निर्मम हत्या
दोस्तों के साथ पार्टी के बाद हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव अर्धनग्न अवस्था में 25 फीट नीचे फेंका गया। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

८. रीवा में विधायक प्रतिनिधियों पर सियासी तंज
मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति के 36 प्रतिनिधियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि यह संख्या मुख्यमंत्री की पूरी मंत्रिपरिषद से भी ज्यादा है।

९. ग्वालियर में साइबर ठगी का नया मामला
रिटायर्ड अधिकारी को व्हाट्सएप चेक करने के बहाने ठगों ने 5 लाख रुपए का चूना लगा दिया। पुलिस साइबर एंगल से जांच कर रही है।

१०. दमोह में नशे की हालत में मिलीं दो महिलाएं
दो महिलाएं नशे की हालत में बेसुध मिलीं। बोलने की स्थिति में न होने के कारण पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल