MP Sports Investment: दावोस में CM डॉ. मोहन यादव की बैठक, मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-चेयरमैन से खेल और निवेश पर की चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Sports Investment

MP Sports Investment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF), दावोस में विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के एग्जीक्यूटिव को-चेयरमैन एवं निदेशक श्री एवरम एवी ग्लेज़र से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्यप्रदेश में खेल विकास, निवेश, जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने और स्पोर्ट्स टूरिज़्म से जुड़ी संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

MP Sports Investment: खेल के साथ स्वास्थ्य और सामाजिक विकास का माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि खेल, विशेषकर फुटबॉल, केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का प्रभावी साधन भी है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास से जोड़कर देख रही है और इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का स्वागत करती है।

MP Sports Investment: मध्यप्रदेश निवेश के लिए पूरी तरह खुला: मुख्यमंत्री

MP Sports Investment

मुख्यमंत्री ने श्री ग्लेज़र को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश राज्य खेल, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए पूरी तरह से अनुकूल और खुला है। राज्य सरकार वैश्विक संस्थाओं और खेल संगठनों के साथ साझेदारी को प्रोत्साहित कर रही है।

MP Sports Investment: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने जताई सहयोग की इच्छा

इस अवसर पर श्री एवरम एवी ग्लेज़र ने मुख्यमंत्री के विचारों से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि फुटबॉल के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मैनचेस्टर यूनाइटेड समूह मध्यप्रदेश के अन्य मजबूत उद्योगों और क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने के लिए इच्छुक है।

MP Sports Investment: वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश की नई पहचान

दावोस में हुई यह बैठक मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय खेल और निवेश मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे राज्य में खेल अधोसंरचना, युवाओं के लिए अवसर और स्पोर्ट्स टूरिज़्म को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ें: Spiritual Tourism MP: मध्यप्रदेश योग और आध्यात्मिक पर्यटन में बनेगा वैश्विक केंद्र, दावोस में हुई बैठक

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को

Bhagalpur में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: Sanjeev Sharma Bhagalpur: भागलपुर से बड़ी खबर है। रेल पुलिस

Durg में अफीम खेती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Report by: Vishnu Gautam Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने