MP Police Mission 2026: DGP कैलाश मकवाणा ने पेश किया 2025 का ‘सक्सेस रिपोर्ट कार्ड’, AI से होगी स्मार्ट पुलिसिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Police Mission 2026

Edit by: Priyanshi Soni

MP Police Mission 2026: मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा ने नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर प्रदेश के समस्त पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस की वर्ष 2025 की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए 2026 के लिए भविष्य का रोडमैप भी साझा किया। DGP ने 2025 को पुलिस विभाग के लिए एक ‘ऐतिहासिक वर्ष’ बताया और आने वाले साल को टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग का वर्ष घोषित किया।

MP Police Mission 2026:‘देशभक्ति-जनसेवा’ की मजबूत नींव

DGP मकवाणा ने वर्ष 2025 की चार प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया, जो पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता को दर्शाती हैं।

MP Police Mission 2026:‘ नक्सल और नशा मुक्ति की दिशा में बड़ी सफलता

DGP ने बताया कि प्रभावी रणनीतियों के चलते प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है। वहीं, ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने में भी अभूतपूर्व परिणाम सामने आए हैं।

MP Police Mission 2026: ऑपरेशन मुस्कान और महिला सुरक्षा पर फोकस

पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत रिकॉर्ड संख्या में हजारों गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया। यह उपलब्धि महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाती है।

MP Police Mission 2026

साइबर सुरक्षा में तकनीकी क्रांति

प्रदेश में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए 1 लाख से अधिक साइबर फ्रॉड शिकायतों पर e-Zero FIR की सुविधा शुरू की गई। साथ ही, आंतरिक प्रशासन को डिजिटल बनाने के लिए e-HRMS (ई-ऑफिस) प्रणाली लागू की गई।

पुलिस कल्याण को मिली प्राथमिकता

पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के लिए ‘हार्टफुलनेस’ संस्था के साथ एमओयू किया गया। इसके अलावा 11,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के पारदर्शी स्थानांतरण को भी बड़ी उपलब्धि बताया गया।

MP Police Mission 2026

2026 का रोडमैप: AI से होगी स्मार्ट और सख्त पुलिसिंग

DGP ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 में अपराधी अब पुलिस की तकनीक से बच नहीं पाएंगे। आने वाले वर्ष की प्रमुख प्राथमिकताएं इस प्रकार होंगी—

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग
  • अपराध नियंत्रण, डेटा विश्लेषण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए AI और आधुनिक तकनीकों को बेसिक पुलिसिंग का हिस्सा बनाया जाएगा।
  • सिंहस्थ 2028 की अग्रिम तैयारी
  • उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी से बुनियादी ढांचे और रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है।
  • सड़क सुरक्षा पर सख्ती
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस को अधिक सक्रिय, वैज्ञानिक और डेटा-आधारित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • थाना स्तर पर संवेदनशील व्यवहार के निर्देश

DGP ने सख्त हिदायत दी कि थाना पुलिस व्यवस्था की मूल इकाई है, इसलिए हर पीड़ित के साथ मृदु, संवेदनशील और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior Mela Ram Mandir: ग्वालियर मेले में आस्था का संगम- रामलला मंदिर बना श्रद्धालुओं का नया केंद्र

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

DGP कैलाश मकवाणा ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि शासन की त्वरित स्वीकृतियों के कारण पुलिस कल्याण और सुरक्षा से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो पा रहे हैं। अंत में उन्होंने संकल्प दोहराया कि मध्य प्रदेश पुलिस का हर जवान ‘देशभक्ति-जनसेवा’ के आदर्श वाक्य को पूरी निष्ठा से अपनाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई