,

MP news : वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क से किसानों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में अनेक प्रतिनिधिमंडल मिले। इनमें विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस और श्रीमती मंजू दादू भी शामिल हैं।

विधायक, बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनीस ने विकास कार्यक्रमों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया, वहीं विधायक नेपानगर श्रीमती मंजू राजेंद्र दादू ने वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम (WINDS) केंद्र की मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इस केन्द्र के संचालन से मौसम आधारित आंकड़े उपलब्ध होंगे और कृषकों के हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन तेजी से होगा।

विधायक श्रीमती मंजू राजेंद्र दादू के साथ आए जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख नागरिकों में ग्राम कोरिया कौन के निवासी श्री कृष्ण पटेल भी शामिल थे जो पहली बार राजधानी आए। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने की उत्कंठा थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात करते ही वे प्रसन्नता से भावुक हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उनसे जिस आत्मीयता से मिले और हालचाल पूछा, तो श्री कृष्ण ने कहा कि वे आज बहुत आनंदित हैं। कभी यह सोचा नहीं था कि भोपाल आकर मुख्यमंत्री जी से सहज भेंट और बातचीत हो जाएगी।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…