मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें (31 जुलाई 2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें (31 जुलाई 2025)

1. BJP नेता बनकर MLA के नाम से धमकी, स्पा सेंटर संचालक पर रेप का आरोप

होशंगाबाद में स्पा सेंटर संचालक ने खुद को BJP नेता बताते हुए MLA के नाम से धमकी दी और युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा। विधायक ने पीड़िता को मदद का भरोसा दिया।

Contents
1. BJP नेता बनकर MLA के नाम से धमकी, स्पा सेंटर संचालक पर रेप का आरोप2. व्यापारी से 82 लाख की ठगी, गुजरात के दो भाई गिरफ्तार3. इंदौर में 1 अगस्त से बिना दस्तावेज़ नहीं मिलेगा पेट्रोल4. विधानसभा में संस्कृत संवाद ने सबको चौंकाया5. आज भी MP में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी6. भीषण बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सेना बुलाई गई7. भोपाल में 50 करोड़ का अवैध निर्माण ध्वस्त8. हाई कोर्ट में ‘वकील’ बनीं प्रोफेसर, वैज्ञानिक तर्क से जज हैरान9. उज्जैन में महामंडलेश्वर का विवादित बयान10. संसद में सिंधिया की चुटकी पर गूंजे ठहाके11. भारी बारिश से घर ढहा, दो बच्चों की मौत12. भारत को अब साउथ अफ्रीका से भी नहीं मिलेंगे चीते13. राजा रघुवंशी मर्डर पर फिल्म बनेगी14. सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर के ब्लैक स्पॉट खत्म करने को कहा15. महिला जज ने हाई कोर्ट के जज पर गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफा दिया16. पूर्व विधायक के घर युवती ने आत्महत्या की17. मजदूर ने 395 दिन जेल में काटे, कोर्ट ने निर्दोष बताया18. ग्वालियर जनसुनवाई बनी ‘अखाड़ा’19. बारिश के बीच कैब से विधानसभा पहुंचे BJP विधायक20. गेहूं में रखी जहरीली दवा बनी दो बच्चों की मौत की वजह21. जुनैद खान ने ठुकराई 100 करोड़ की फिल्म22. ट्रंप के टैरिफ से भारत पर दबाव23. घरेलू विवाद के बाद पति ने दी जान24. UK ने भी भारत को ‘अंतरराष्ट्रीय दमनकारी’ देशों की लिस्ट में जोड़ा25. रूस में भूकंप के झटकों के बीच डॉक्टर ने जारी रखी सर्जरी

2. व्यापारी से 82 लाख की ठगी, गुजरात के दो भाई गिरफ्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने व्यापारी को कंपनी में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 82 लाख ठगने वाले दो भाइयों सहित चार लोगों को सूरत से गिरफ्तार किया।

3. इंदौर में 1 अगस्त से बिना दस्तावेज़ नहीं मिलेगा पेट्रोल

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए इंदौर प्रशासन ने आदेश दिया कि 1 अगस्त से जरूरी दस्तावेज़ दिखाए बिना पेट्रोल नहीं मिलेगा।

4. विधानसभा में संस्कृत संवाद ने सबको चौंकाया

सत्र के दौरान एक विधायक और स्कूल शिक्षा मंत्री ने संस्कृत में संवाद किया, जिससे सदन में अनोखा माहौल बन गया।

5. आज भी MP में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की। कई जगह रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित।

6. भीषण बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सेना बुलाई गई

गुना सहित कई जिलों में पानी भर गया। एक पुल ढहने के बाद सेना को राहत-बचाव कार्यों के लिए बुलाना पड़ा।

7. भोपाल में 50 करोड़ का अवैध निर्माण ध्वस्त

लव जिहाद और ड्रग तस्करी से जुड़े यासीन अहमद उर्फ़ मछली की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उसका 50 करोड़ का अवैध निर्माण ढहा दिया।

8. हाई कोर्ट में ‘वकील’ बनीं प्रोफेसर, वैज्ञानिक तर्क से जज हैरान

पति की हत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर ने खुद पैरवी की और वैज्ञानिक तर्क देकर जजों को भी सोचने पर मजबूर किया।

9. उज्जैन में महामंडलेश्वर का विवादित बयान

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कथा के दौरान साईं बाबा की फोटो को आग लगाने की बात कही, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

10. संसद में सिंधिया की चुटकी पर गूंजे ठहाके

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छिंदवाड़ा सांसद की तारीफ करते हुए चुटकी ली, जिस पर लोकसभा में हंसी-ठहाके गूंज उठे।

11. भारी बारिश से घर ढहा, दो बच्चों की मौत

ग्वालियर और मुरैना में भारी बारिश से कई मकान गिरे। ग्वालियर में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।

12. भारत को अब साउथ अफ्रीका से भी नहीं मिलेंगे चीते

पहले केन्या और अब साउथ अफ्रीका ने नई खेप भेजने से मना किया, पहले भेजे चीतों की सेहत जांचने तक रोक।

13. राजा रघुवंशी मर्डर पर फिल्म बनेगी

चल रही अदालती सुनवाई के बीच ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’ नाम से फिल्म बनाने का ऐलान, क्लाइमेक्स अलग अंदाज में होगा।

14. सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर के ब्लैक स्पॉट खत्म करने को कहा

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने इंदौर प्रशासन को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

15. महिला जज ने हाई कोर्ट के जज पर गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफा दिया

शहडोल की महिला जज ने न्यायपालिका से निराश होकर इस्तीफा दिया और सीनियर जज पर गंभीर आरोप लगाए।

16. पूर्व विधायक के घर युवती ने आत्महत्या की

लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की। शादी की तैयारियां चल रही थीं।

17. मजदूर ने 395 दिन जेल में काटे, कोर्ट ने निर्दोष बताया

बीमार महिला की मदद करने पर जेल भेजे गए मजदूर को कोर्ट ने निर्दोष करार दिया।

18. ग्वालियर जनसुनवाई बनी ‘अखाड़ा’

अतिक्रमण पर बुलडोजर ऐक्शन की मांग के दौरान फरियादी और एसडीएम में झड़प हो गई।

19. बारिश के बीच कैब से विधानसभा पहुंचे BJP विधायक

उन्होंने कहा, नाव नहीं है तो ओला कैब से ही आना पड़ा।

20. गेहूं में रखी जहरीली दवा बनी दो बच्चों की मौत की वजह

मुरैना में गेहूं बचाने के लिए रखी जहरीली दवा से परिवार बीमार, दो बच्चों की मौत।

21. जुनैद खान ने ठुकराई 100 करोड़ की फिल्म

आमिर खान के बेटे जुनैद ने कहा, पिता ने उन्हें ‘नेपो किड’ कहकर चिढ़ाया।

22. ट्रंप के टैरिफ से भारत पर दबाव

अमेरिका के 25% टैरिफ से भारत के कई सेक्टर पर असर पड़ने की आशंका।

23. घरेलू विवाद के बाद पति ने दी जान

पत्नी ने पुलिस बुलाई तो पति तीसरी मंजिल से कूद गया, अस्पताल में मौत।

24. UK ने भी भारत को ‘अंतरराष्ट्रीय दमनकारी’ देशों की लिस्ट में जोड़ा

US के बाद UK का झटका, भारत को शामिल किया 12 देशों की लिस्ट में।

25. रूस में भूकंप के झटकों के बीच डॉक्टर ने जारी रखी सर्जरी

रूस में भीषण भूकंप के बावजूद डॉक्टर ने सर्जरी रोकने से इनकार किया, वीडियो वायरल।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Dewas Factory Blast : विस्फोट में कई लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

Dewas Factory Blast : टोंककला की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, इलाके

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में