MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस में विभिन्न नहर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारी और संबंधित परियोजनाओं के कार्यपालन यंत्री मौजूद रहे।
MP Deputy CM: निर्माण में बाधाओं को तुरंत दूर करने के निर्देश
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नहर परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए, ताकि किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी समय पर पहुंच सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी।
MP Deputy CM: किसानों को समय पर लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि इन सिंचाई परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर तक के किसानों को लाभ पहुंचाना है। सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करें।
MP Deputy CM: भूमि अधिग्रहण और अनुमति प्रक्रियाओं पर जोर
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि भू-अर्जन, वन विभाग की अनुमति और अन्य स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कार्य की गति और गुणवत्ता पर नियमित निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
MP Deputy CM: कई प्रमुख नहर परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक में बहुती नहर परियोजना, त्योंथर बहाव परियोजना, नईगढ़ी माइक्रो सिंचाई परियोजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
MP Deputy CM: जल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर
आगामी सिंचाई सीजन को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ने जल वितरण तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को पर्याप्त और समय पर पानी उपलब्ध हो सके।
read also: Assam Election: 85% से अधिक मतदान, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने NDA की बड़ी जीत का जताया भरोसा





