सीएम डॉ. मोहन यादव दी भोपाल के उपनगर कोलार को स्टेडियम की सौगात, भोपाल के लिए अमृत योजना 2.0 का भी किया शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mp-cm-mohan-yadav-amrit-yojana-2-launch-25-nov-2025

by: vijay nandan

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राजधानी के उपनगर कोलार के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम से अमृत योजना 2.0 की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत की एकता, जम्मू-कश्मीर की स्थिति और ऐतिहासिक संदर्भों पर जोर देते हुए कहा कि योजना का नाम केवल विकास नहीं, बल्कि विचारधारा और राष्ट्रहित से भी जुड़ा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल को अमृत 2.0 परियोजना के तहत ₹155 करोड़ की लागत के सीवेज निर्माण कार्यों, ₹29 करोड़ की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय और ₹10 करोड़ की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का लोकार्पण कोलारवासियों को नई सौगात दी है। इस समारोह में कैबिनेट मंत्री कैलाश विश्वास सारंग, राव उदय प्रताप सिंह, कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, नगर निगम परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी समेत प्रशासनिक अफसर और कोलार के स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस व्यक्तित्व के नाम पर यह स्टेडियम बना है, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वे अद्वितीय राष्ट्रवादी विचारक थे। उन्होंने बताया कि मुखर्जी ने उस समय धारा 370 के ख़तरों को समझ लिया था, जब देश के अधिकांश लोगों को इसके परिणामों का अनुमान भी नहीं था। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कई बार चेताया, लेकिन ऐतिहासिक भूलों के कारण कश्मीर को भारी क्षति उठानी पड़ी।

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि धारा 370 के कारण देश को बहुत कुछ चुकाना पड़ा। कश्मीर घाटी में हजारों कश्मीरी पंडितों की हत्या हुई। यह पाप कांग्रेस के कारण हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि देश को नया आत्मविश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला, जब धारा 370 को समाप्त कर इतिहास का कलंक मिटाया गया। सीएम ने कहा कि आज लाल चौक में खुलकर तिरंगा फहराया जा रहा है, जो देश के नए दौर का प्रतीक है।

अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब सेना पाकिस्तान को घुसकर जवाब देती है, तब कुछ विपक्षी नेता “सबूत” मांगते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि देश की सेना पर शक करने वाली मानसिकता कभी सुधर पाएगी?

अमृत योजना 2.0 के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम शहरी विकास, बुनियादी ढांचा, नागरिक सुविधाओं और जल–निष्कासन प्रणाली को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का एजेंडा किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि “राष्ट्रहित और जनजीवन की गुणवत्ता” के लिए है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल