देवास: मंदिर के पास खुली शराब दुकान से बिफरे सांसद, कलेक्टर से कहा– अगली बार सड़क पर मिलूंगा !

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP angry with the liquor shop opened near the temple, said to the collector- I will meet you on the road next time!

देवास शहर में नई शराब दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर एबी रोड स्थित बिहारीगंज इलाके में भगवान भूतनाथ मंदिर/भेरू महाराज मंदिर के पास खुली शराब की दुकान का स्थानीय रहवासी जमकर विरोध कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो नाराज़ रहवासी भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के पास जा पहुंचे। रहवासियों की आपबीती सुन सांसद सोलंकी भड़क उठे और सीधे देवास कलेक्टर ऋतुराज को फोन लगाकर अपनी नाराज़गी जाहिर की।

फोन पर सांसद ने कलेक्टर से तीखे लहजे में कहा–
“200-300 लोग मेरे कार्यालय आए हैं, घेराव कर रहे हैं। मंदिर के पास कलाली क्यों खुली है? महिलाएं पूजा कैसे करेंगी? आप जनता के हिसाब से चलेंगे या नियम के? अगली बार मुझे सड़क पर उतरना पड़ेगा।”

कलेक्टर द्वारा सफाई देने की कोशिश पर सांसद और नाराज़ हो गए और दो टूक कह दिया कि शराब दुकान को शिफ्ट कराना ही पड़ेगा।
“ये आखिरी कॉल है मेरा, अगली बार फेस टू फेस बात होगी, सड़क पर।”

इस तीखे संवाद का वीडियो भी अब सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इधर, आज सुबह एक बार फिर मंदिर के पास शराब दुकान के विरोध में स्थानीय रहवासी सड़क पर उतर आए और जोरदार नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के पास शराब दुकान होना सरासर गलत है और इससे आस्था और सामाजिक माहौल दोनों पर असर पड़ रहा है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस जनदबाव और राजनीतिक चेतावनी के बाद क्या फैसला लेता है – शराब दुकान शिफ्ट होती है या टकराव और बढ़ता है।

7 अप्रैल 2025 का राशिफल: आपके सितारों का हाल और उपयोगी सुझाव

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में