,

रायपुर ब्रेकिंग: दशहरा पर दहकेगा प्रदेश का सबसे बड़ा रावण

- Advertisement -
Ad imageAd image

रायपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई स्थानों पर रावण दहन का आयोजन होगा।

सबसे खास कार्यक्रम WRS कॉलोनी मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रदेश का सबसे बड़ा रावण दहन होगा। यहां 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अग्नि दी जाएगी। इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के 81-81 फीट ऊंचे पुतलों का भी दहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय WRS दशहरा मैदान पहुंचे और उत्सव में शामिल हुए। रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी के बीच हजारों लोग इस ऐतिहासिक आयोजन के गवाह बनेंगे।