,

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर हमला, कहा देश के लिए..

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। कंगना ने राहुल गांधी को ‘कलंक’ बताते हुए आरोप लगाया कि वह लगातार देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

कंगना ने राहुल गांधी पर क्या कहा?

कंगना ने कहा कि राहुल गांधी हर जगह जाकर भारत और उसके नागरिकों की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा,
“वे हमेशा देश को शर्मसार करते हैं। लोग और देश दोनों ही उनके व्यवहार से परेशान हैं। यही कारण है कि मैं उन्हें कलंक कहती हूं।” कंगना ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि भारत के लोग नासमझ और झगड़ालू हैं।

खादी और स्वदेशी उत्पादों पर जोर

इसके अलावा, कंगना रनौत ने खादी और स्वदेशी कपड़ों को बढ़ावा देने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारतीय फैब्रिक की मांग बढ़ रही है। कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि हमें स्वदेशी कपड़े अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने खादी की साड़ी और ब्लाउज़ पहनकर इस संदेश को मजबूती दी। कंगना का यह बयान दिल्ली में खादी और स्वदेशी उत्पादों के महत्व को रेखांकित करने वाले कार्यक्रम के दौरान आया।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…