,

Morena स्टेशन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण: पेयजल संकट पर भड़के अधिकारी; पार्किंग और वेंडिंग में लापरवाही पर ठेकेदारों को फटकार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार गुरुवार को स्पेशल ट्रेन से मुरैना पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने हेतमपुर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। मुरैना स्टेशन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और स्टेशन के विस्तार कार्यों की बारीकी से समीक्षा की।

Morena भीषण गर्मी में बंद मिले नल, डीआरएम ने दी कार्रवाई की चेतावनी

निरीक्षण के दौरान डीआरएम तब बेहद नाराज हो गए जब उन्होंने स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था ठप पाई। नलों की टोंटियां बंद मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर लताड़ा। उन्होंने दो टूक कहा कि इस भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है और प्रशासन सोया हुआ है। उन्होंने तत्काल सभी नलों को चालू कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Morena वेंडरों की गिनती में फर्जीवाड़ा और पार्किंग पर पेनल्टी

स्टेशन पर कमर्शियल गतिविधियों की जांच के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आईं:

  • वेंडरों का खेल: रेलवे ठेकेदार ने 8 लाइसेंसी वेंडर होने का दावा किया था, लेकिन भौतिक सत्यापन (Physical Check) में केवल 6 वेंडर ही मिले। एक वेंडर तो दो टी-शर्ट पहनकर गिनती बढ़ाने की कोशिश करता पकड़ा गया।
  • पार्किंग अव्यवस्था: स्टेशन परिसर में पार्किंग व्यवस्था अस्त-व्यस्त मिलने पर डीआरएम ने ठेकेदार को मौके पर ही फटकार लगाई और पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।

Morena अतिक्रमण मुक्ति और सुरक्षा पर फोकस (CCTV विस्तार)

डीआरएम ने स्टेशन परिसर के बाहर सड़क किनारे अवैध रूप से रखी गुमटियों पर नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल हटाने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे की जमीन पर किसी भी प्रकार का स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने आरपीएफ थाना प्रभारी की मांग पर स्टेशन परिसर और टिकट विंडो के पास अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने की भी तत्काल स्वीकृति प्रदान की।

Read this: Surajpur Health Review : सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की संभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति पर फोकस

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को