Report by: Pratap Singh Baghel, Edit by: Priyanshi Soni
Morena Love Scandal: मुरैना जिले के सिहोनियाँ थाना क्षेत्र स्थित खड़ियाहार गांव से बीती रात दो बच्चों की मां अपने दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। रानी (परिवर्तित नाम), उम्र 28 वर्ष, अपने घर में सो रही थी, जब अचानक घर से गायब हो गई। घर में मौजूद उसकी सास को इस घटना का पता रात में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ही चला।

Morena Love Scandal: पति और परिजन सुबह तक खोजबीन में नाकाम
रानी के पति दिनेश शर्मा और परिवारजन सुबह तक महिला की खोजबीन करते रहे, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। इस घटना से पूरे परिवार में हलचल मच गई। दिनेश ने अपनी पत्नी की खोज के लिए पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
Morena Love Scandal: पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, महिला की तलाश जारी
सिहोनियाँ पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी भास्कर शर्मा ने बताया कि महिला अपने छोटे बेटे को कमरे में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और महिला के ठिकाने का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Presiding Officers Conference 2026: नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा “विधायकों और लोकतंत्र को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी”





