,

व्हाटसऐप के 76 लाख से ज्यादा अकाउंट्स में बैन

नई दिल्ली : पिछले साल फरवरी महीने में मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाटसऐप ने 76 लाख से ज्यादा अकाउंट्स भारत में बैन किए हैं। हम आपको उन गलतियों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें करने पर आपका अकाउंट भी बैन हो सकता है। कंपनी की सख्त पॉलिसी के तहत कुछ गलतियों की वजह से आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। यहां जानिए, किन स्थितियों में आपका अकाउंट बैन हो सकता है और इसे दोबारा कैसे रिकवर किया जा सकता है।

कहीं आपका अकाउंट तो नहीं है खतरे में ?

कई यूजर्स आधिकारिक व्हाटसऐप के बजाय थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे व्हाटसऐप डेल्टा, जीबी व्हाटसऐप और व्हाटसऐप प्लस का इस्तेमाल करते हैं। ये ऐप्स व्हाटसऐप की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं। अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं, तो आपका अकाउंट स्थायी रूप से बंद हो सकता है। अगर आप किसी और के नाम, प्रोफाइल फोटो या पहचान का इस्तेमाल करके चैट करते हैं, तो यह व्हाटसऐप की गाइडलाइन्स का उल्लंघन है। खासतौर पर किसी सेलिब्रिटी, ब्रांड, या ऑर्गेनाइजेशन की पहचान का गलत इस्तेमाल करने पर आपका अकाउंट बैन हो सकता है। अगर आप लगातार उन नंबरों पर मैसेज कर रहे हैं, जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं हैं, तो इसे स्पैम माना जा सकता है। इस स्थिति में कंपनी आपके अकाउंट को ब्लॉक कर सकती है।

भड़काऊ और घृणास्पद सामग्री भेजने पर होगी कार्रवाई

अगर कई यूजर्स आपके अकाउंट को रिपोर्ट करते हैं, तो व्हाटसऐप इसे गंभीरता से लेता है। जांच के बाद अगर उल्लंघन पाया गया, तो आपका अकाउंट स्थायी रूप से बंद हो सकता है। किसी को परेशान करने, धमकाने या आपत्तिजनक संदेश भेजने पर आपका अकाउंट तुरंत बंद किया जा सकता है। इसके अलावा, भड़काऊ और घृणास्पद सामग्री भेजने पर भी कार्रवाई की जाएगी। व्हाटसऐप दुनियाभर में करोड़ों लोगों का पसंदीदा मेसेजिंग प्लेटफॉर्म है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल करने पर आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है।

बेटी की हत्या करने वाले पिता व भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार...यह भी पढ़े

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…