भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया। इस दौरान उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Mohan Yadav at Shaurya Smarak लास्ट पोस्ट की धुन के बीच मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शौर्य स्मारक परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
Mohan Yadav at Shaurya Smarak मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने का संदेश भी दिया।
Read this: लाल किले से PM Modi का बड़ा संदेश, 2047 तक विकसित भारत, युवाओं के हाथों में होगी विकास की कमान


