,

बांधवगढ़ की घटना से मोहन सरकार ने लिया सबक, अब चलाएगी ‘वाइल्ड ट्रैप’ अभियान

first night safari in uttar pradesh

मध्य प्रदेश में वन्यजीवों के शिकार पर रोक लगाने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए वन विभाग ने ऑपरेशन ‘वाइल्ड ट्रैप’ शुरू करने का फैसला लिया है। यह अभियान 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगा। जिसमें शिकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के साथ जंगलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

शिकार की घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में चौबीसों घंटे गश्ती दल तैनात रहेंगे। मैटल डिटेक्टर और कई आधुनिक उपकरणों की मदद से शिकारी फंदों का पता लगाया जाएगा। फंदों में फंसे वन्यजीवों को बचाने और इलाज के लिए विशेषज्ञ रेस्क्यू स्क्वाड सक्रिय रहेंगे। 15 डॉग स्क्वायड टीम और वन, राजस्व और बिजली विभाग का संयुक्त दल निगरानी करेगा। शिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान वन्यजीवों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और शिकार के मामलों को कम करने में सहायक साबित होगा। प्रदेश के 7 टाइगर रिज़र्व, 63 सामान्य वनमंडल और 11 परियोजना मंडल में सघन गश्त की जाएगी। अधिकारी खुद मैदान में उतरकर निगरानी करेंगे। बता दें, शीत ऋतु में शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऑपरेशन ‘वाइल्ड ट्रैप’ के जरिए इस चुनौती का सामना किया जाएगा। इससे न केवल शिकारियों पर शिकंजा कसेगा, बल्कि वन्यजीवों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।